Bigg Boss 18 Grand Finale: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब रोमांचक मोड़ पर है। सिर्फ 1 दिन बाद यानी 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है जिसमें विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। अब घर में 6 कंटेस्टेंट हैं जिनमें से कोई एक विनर बन जाएगा। आइए जान लेते हैं कि कब और कहां ग्रैंड फिनाले का आनंद उठा सकते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के बारे में पूरी जानकारी…
कब और कहां देखें बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का आगाज 5 अक्टूबर 2024 को हुआ था। अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है, दरअसल बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। दर्शक कलर्स टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं या इसे जियो सिनेमा पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। तीन घंटे तक चलने वाला यह शो इमोशन और रोमांच से भरपूर रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, चुम ने करणवीर को चौंकाया
ये हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट से
बिग बॉस 18 फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी जान लो-
रजत दलाल
विवियन डीसेना
करणवीर मेहरा
चुम दारंग
अविनाश मिश्रा
ईशा सिंह
विजेता कौन होगा इसकी उम्मीद है?
सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड के अनुसार रजत दलाल इस खिताब के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी ये नहीं पता कि फाइनली विनर कौन होगा। लेकिन रजत और विवियन ही विनर की रेस में आगे चल रहे हैं। एक नजर वोटिंग पर भी देख लो जो जनता कर रही है।
रजत दलाल – 41% वोटों के साथ आगे
विवियन डीसेना – 29% के साथ करीब पीछे
करणवीर मेहरा – 15% वोट
अविनाश मिश्रा – 6% वोट
चुम दारांग – 5% वोट
ईशा सिंह – 2% वोट
ऐसे हो सकता है इविक्शन
अब इविक्शन की बात करें तो फिनाले के दिन सबसे पहले वो बाहर जाएगा जिसे सबसे कम वोट मिले हैं। इस लिस्ट में ईशा सिंह का नाम है। उसके बाद अविनाश बाहर हो सकते हैं और फिर चुम दरांग। बाकी तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा कि कौन पहले बाहर होगा और कौन बाद में।
ऐसे होगी परफॉर्मेंस
विवियन डीसेना और चाहत पांडे की डांस सरप्राइज भी देखने लायक होगी। उसके बाद अविनाश मिश्र और ईशा सिंह का रोमांटिक डांस होगा। उसके बाद रजत दलाल, विवियन, करणवीर और अविनाश की कंबाइन डांस परफॉर्मेंस होगी। करणवीर और चुम दरांग की रोमांटिक केमिस्ट्री भी डांस से देखने को मिलेगी। अंत में शिल्पा के साथ करणवीर और विवियन डीसेना की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में चाहत पांडे की एंट्री कन्फर्म, जानें और क्या-क्या मिलेंगे सरप्राइज?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
15 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines