हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के फिनाले से बेघर हुए 3 फाइनलिस्ट! टॉप 3 की पहली तस्वीर रिवील

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। टॉप 6 फाइनलिस्ट में से 3 कंटेस्टेंट्स का सफर शो से खत्म हो गया है। इसी के साथ शो को अपने टॉप 3 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं। टॉप 3 की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Finale. File Photo

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 पिछले 3 महीने से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। आज शो का ग्रैंड फिनाले है और इसी के साथ कुछ घंटे में विनर की अनाउंसमेंट भी हो जाएगी। इससे पहले फिनाले की रेस से 3 कंटेस्टेंट‌्स बाहर हो गए हैं। ये तीन कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा हैं। इसी के साथ शो को टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल बिग बॉस 18 के टॉप 3 बन गए हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 में 23 कंटेस्टेंट्स आए थे, जिनमें से 6 फाइनलिस्ट बने थे। अब फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी?

फिनाले में ये 3 पहले एलिमिनेट

बिग बॉस 18 के फिनाले में सबसे पहले ईशा सिंह का सफर खत्म हुआ है। ईशा टॉप 6 में आकर एलिमिनेट हो गई हैं। फिनाले के मौके पर वीर पहाड़िया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को प्रमोट करने आए थे। इस दौरान उन्होंने ईशा का एविक्शन टास्क परफॉर्म किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में Vivian Dsena के जीतने के कितने चांस? देखें पूरी जर्नी

टॉप 5 में आकर ये कंटेस्टेंट बेघर

ईशा सिंह के एलिमिनेशन के बाद दूसरा एविक्शन चुम दरांग का हुआ है। चुम ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली थी। हालांकि वह विनर बनने से चूक गईं। चुम भले ही बिग बॉस 18 की विनर नहीं बन पाई हों लेकिन उन्होंने फैंस का दिल बखूबी जीत लिया है। अरुणाचल प्रदेश के पासी घाट की चुम बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपनी शानदार पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन

तीसरा एविक्शन सबसे ज्यादा शॉकिंग

ईशा सिंह और चुम दरांग के बाद तीसरा एविक्शन सबसे ज्यादा शॉकिंग रहा है। फिनाले के टॉप 4 में आकर अविनाश मिश्रा एलिमिनेट हो गए हैं। उनका एविक्शन फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है। इसी के साथ बिग बॉस 18 को अपने टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। बिग बॉस 18 के टॉप 3 में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल ने अपनी जगह बना ली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola