Bigg Boss 18 Finale की 5 इनसाइड तस्वीरें रिवील, ऑडियंस में दिखे 11 घरवाले

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले ही घर के अंदर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में घर के इविक्ट कंटेस्टेंट भी दिखाई दे रहे हैं। आइए देखें एक झलक…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 के फिनाले के शुरू होने में अभी समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही ग्रैंड फिनाले की इनसाइड तस्वीरें रिवील हो गई हैं। घर में कौन-कौन गेस्ट आए हैं और क्या-क्या हो रहा है वो सब पहले ही पता चल गया है। सलमान खान के इस रियलिटी शो का आगाज 5 अक्टूबर 2024 को हुआ था, और 103 दिन घर में बिताने के बाद अब ग्रैंड फिनाले का दिन आ गया है। इस दौरान कई कंटेस्टेंट घर में आए और कई बाहर गए। बिग बॉस के टॉप 6 में पहुंचे सिर्फ ईशा सिंह, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और विवियन डीसेना। आइए आपको फिनाले से पहले ही घर के अंदर की 5 तस्वीरें दिखा देते हैं।

1. दोस्तों की जोड़ी

बिग बॉस के घर में अगर किसी की दोस्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रही तो वो थी चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की। अब फिनाले से पहले ही उन चारों की एक साथ की फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले में इविक्ट होने के बाद एक बार फिर से शिल्पा और श्रुतिका के जलवे देखने को मिलने वाले हैं।

2.घर में दिखे 11 इविक्ट कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 का फिनाले शुरू होने वाला है। इससे पहले ही घर के अंदर की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें घर से इविक्ट हो चुके 11 लोगों की फोटो सामने आई है। इसमें अरफीन खान, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडेय

विज्ञापन

हेमा शर्मा, एलिस कौशिक, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन, शहजादा धामी और कशिश कपूर दिखाई दिए

विज्ञापन

3. वीर पहाड़िया ने किया ईशा को इविक्ट

ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें वीर पहाड़िया भी आए हैं। उन्होंने सलमान खान के कहने पर ईशा सिंह के इविक्शन का ऐलान किया है।

विज्ञापन

इस टास्क में सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट खड़े थे।

4. एल्विश यादव भी आए

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब शुरू होने वाला है इससे पहले ही कुछ फोटो सामने आ गई हैं।

विज्ञापन

शो में एल्विश यादव भी आने वाले हैं जिनकी झलक पहले ही सामने आ गई है। उन्होंने सलमान खान के साथ पोज दिया है।

विज्ञापन

5. आमिर खान भी आए बेटे के साथ

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद खान के साथ शिरकत करने वाले हैं।

विज्ञापन

उनकी फोटो भी सामने आ गई है जो अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ