Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का इन दिनों बज बना हुआ है। हालांकि शुरुआत में ये रियलिटी शो कहीं न कहीं बोर कर रहा था, लेकिन अब मजा आने लगा है। इसके पीछे की वजह है कि सभी कंटेस्टेंट अब खुलकर अपना गेम खेल रहे हैं। एलिस कौशिक का तो घर से पत्ता साफ हो गया है। वहीं अब बाकी कंटेस्टेंट का खेल लोगों का दिल जीत रहा है। News24 पर एक पोल निकाला गया जिसमें जनता से के सामने 4 ऑप्शन दे पूछा गया कि किसका गेम उन्हें पसंद आ रहा है। इस पर अब रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं और जनता ने अपनी पसंद भी बता दी है। आइए जान लेते हैं कि जनता जनार्दन को किसका खेल सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
बिग बॉस में किसका गेम जीत रहा दिल
इन दिनों बिग बॉस 18 का बज बना हुआ है। हर किसी को ये गेम काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच हमने भी एक पोल निकाला और लोगों से पूछा की आपके अनुसार कौन सबसे अच्छा गेम खेल रहा है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन है वो जिसे जनता ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। वो हैं ईशा सिंह जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ फेम को ‘खतरों के खिलाड़ी’ से हुआ प्यार, धर्म आया आड़े हुआ ब्रेकअप
और कौन जनता की पसंद
हालांकि ईशा सिंह के अलावा लोगों ने शिल्पा शिरोडकर के गेम को भी काफी पसंद किया है। साथ ही सारा अरफीन को भी काफी वोट मिले हैं। कहीं न कहीं उनके वोट सही भी लगे क्योंकि सच में शिल्पा और सारा का गेम दिखाई तो दे रहा है। चाहे वो लड़ते-झगड़ते ही हों। शिल्पा को भी लोगों ने तीसरे नंबर पर चुना। ऐसे में कहीं न कहीं 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली शिल्पा भी लोगों को काफी एंटरटेन कर रही हैं।
इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट
अब उस कंटेस्टेंट की बात कर लेते हैं कि बिग बॉस 18 के घर में लोग देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। वो हैं तजिंदर बग्गा जिनका घर के अंदर काम ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि अब कुछ उनका खेल दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार नॉमिनेट कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी उनका नाम है।हो सकता है कि वो ही इस बार घर से बाहर हो जाएं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में एक कटोरी दाल से ‘महाभारत’, रो-रोकर बेहाल हुईं ये कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
40 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines