Bigg Boss Family Week Emotional Moment: बिग बॉस 18 में आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब घरवालों को अपने परिवार से मिलने का एक मौका दिया गया। फैमिली वीक के इस महासंगम के दौरान चाहत पांडे और ईशा सिंह की मां ने एंट्री ली तो वहीं विवियन डीसेना की पत्नी नौरन अली भी पहुंची। इस अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिरोडकर की बेटी अनुष्का रंजीत घर में पहुंची। अपनी बेटी को देखते ही शिल्पा फूट फूटकर रोने लगीं और उन्हें गले से लगा लिया। दोनों के इमोशनल मोमेंट को देखकर बाकी घरवाले भी इमोशनल हो गए।
बेटी को देख नहीं रुके शिल्पा के आंसू
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने फैमिली वीक का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में जैसे ही शिल्पा शिरोडकर की बेटी अनुष्का रंजीत ने शो में एंट्री की तो एक्ट्रेस अपनी बेटी को देखकर काफी इमोशनल हो गईं। वहीं अनुष्का ने अपनी मां से कहा कि वह काफी स्लिम हो गई हैं। दोनों के इस इमोशनल और क्यूट मोमेंट को देखकर बाकी घरवाले भी इमोशनल हो गए।
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में सेलेब्स और उनके बच्चों का मिलन पहले भी कई बार हो चुका है। इससे पहले भी बिग बॉस के घर में ऐसे कई सदस्य मौजूद रहे हैं, जिनके बच्चों ने फैमिली वीक में एंट्री ली है। उस दौरान उनका इमोशनल सीन काफी वायरल हुआ था। आज हम आपको ऐसे ही 5 सेलेब्स के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड्स में तगड़ा उलटफेर, बॉटम 2 में पहुंचा विनर का दावेदार
अरुण माशेट्टी से मिलने आई थी बेटी
बिग बॉस 17 की बात करें तो फैमिली वीक के दौरान अरुण माशेट्टी की वाइफ और बेटी ने घर में एंट्री ली थी। अपनी बेटी को देखते ही अरुण काफी इमोशनल हो गए थे। मुनव्वर फारूकी की बात करें तो फैमिली वीक पर उनसे मिलने उनकी बहन अमरीन आई थीं लेकिन मुनव्वर के बेटे ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी। अपने बेटे को देखने के बाद मुनव्वर फारूकी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे।
करणवीर बोहरा हुए थे इमोशनल
इससे पहले बिग बॉस 12 में शामिल हुए टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी इस इमोशनल जर्नी का हिस्सा रह चुके हैं। फैमिली वीक के दौरान करण की दोनों बेटियों ने एंट्री ली थी जो काफी इमोशनल मोमेंट था। इसके अलावा श्रीसंत की वाइफ और बच्चे ने फैमिली वीक में एंट्री ली थी। अपने बच्चे को देखकर श्रीसंत के आंसू नहीं रुके थे। इस लिस्ट में हितेन तेजवानी का नाम भी शामिल है जब वह फैमिली वीक के दौरान अपनी वाइफ गौरी और अपने दोनों बच्चों से मिले थे।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines