Bigg Boss 18 Family Week: बिग बॉस 18 में के 13वें हफ्ते में फैमिली वीक देखने को मिला। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर उनसे मिलने पहुंचे। मजेदार बात यह है कि जब मम्मियों ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली तो कंटेस्टेंट्स भी उनके आगे फीके पड़ गए। चाहत पांडे की मां से कशिश कपूर और रजत दलाल तक की मां ने घर का माहौल बदल दिया। इसी के साथ बिग बॉस के समीकरण भी बदल गए जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं फैमिली वीक में आईं 5 मम्मियों के बारे में जिन्होंने बिग बॉस के समीकरण भी बदल दिए।
चाहत पांडे की मां
बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में सबसे पहले चाहत पांडे की मां आईं। उन्होंने घर में आते ही अविनाश मिश्रा की क्लास लगाई और उन्हें बड़ी अदालत की धमकी दी। चाहत की मां ने बिग बॉस की बायसनेस पर भी सवाल उठाया। उन्होंने चाहत को अविनाश और रजत से दूर रहने के लिए कहा। अगर मां की सलाह मानकर चाहत ऐसा करती हैं तो बेशक उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal के दोस्त बनते ही बेघर हुए ये 5 कंटेस्टेंट, Chum की मां का डर फिर हुआ सच
कशिश कपूर की मां
कशिश कपूर की मां जब बिग बॉस के घर में आईं तो उन्होंने भी सबसे पहले अविनाश मिश्रा की क्लास लगाई। बिग बॉस ने अविनाश को डिफेंड करने की पूरी कोशिश की लेकिन कशिश की मां ने बिना डरे बिग बॉस के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कशिश को सोलो खेलने के लिए कहा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कशिश कपूर शो से बाहर हो गई हैं। वीकेंड का वार में उनका एविक्शन दिखाया जाएगा।
चुम दरांग की मां
चुम दरांग की मां जब बिग बॉस 18 में आईं तो घरवालों ने उन्हें चुम से ज्यादा खूबसूरत बताया। वैसे तो घर में चुम की मां ज्यादा नहीं बोलीं लेकिन जितना भी बोलीं कमाल बोलीं। उन्होंने रजत दलाल से साफ कह दिया कि उनकी बेटी से दूर रहें क्योंकि वो जिस से दोस्ती करते हैं, वो एविक्ट हो जाता है। उन्होंने रजत के समीकरण पर सवाल उठा दिए।
रजत दलाल की मां
रजत दलाल की मां ने जब बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में हिस्सा लिया तो पूरे घर का माहौल ही बदल गया। रजत की मां ने करणवीर की भी क्लास लगाई। इसके अलावा रजत को उन्होंने सोलो प्ले करने के लिए कहा। अगर रजत फिनाले से पहले सिर्फ अपने गेम पर फोकस करेंगे और समीकरण बनाने बंद करेंगे तो उनकी गेम को और फायदा मिल सकता है।
ईशा सिंह की मां
ईशा सिंह की मां जब बिग बॉस 18 में आईं तो उन्होंने अपनी बेटी ईशा को काफी सपोर्ट किया और चाहत पांडे की मां की बोलती बंद कर दी। उन्होंने ईशा को बताया कि घर में कौन उनके खिलाफ है और उनकी पीठ के पीछे क्या बात करता है। ईशा फिलहाल अविनाश और विवियन की शैडो बनकर चल रही हैं। सोलो प्ले करने पर ही वह फिनाले तक जा सकती हैं और उन्हें गेम में फायदा मिल सकता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines