Rajat Dalal: रजत दलाल ने बिग बॉस में रिश्ते बनाए या नहीं? इस बात पर कई बार बहस छिड़ चुकी है। कोई कहता है कि रजत ने शो में सिर्फ समीकरण बनाए, तो किसी ने रजत को भाई और दोस्त बताया। हालांकि, शो से बाहर आते ही रजत के रिश्ते ताश के पत्तों की तरह बिखरते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई उनके खिलाफ नजर आ रहा है। इक्का-दुक्का जो लोग उनके अपने थे, अब वो भी रजत से दूरी बना रहे हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया से मिला है।
ईशा सिंह ने रजत दलाल से तोड़ा रिश्ता?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत दलाल को बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इस लिस्ट में ऐसे-ऐसे नाम हैं जो पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। ईशा सिंह (Eisha Singh) जिन्हें रजत ने शो में अपनी बहन का दर्जा दिया है, अब वो भी उनसे खफा नजर आ रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में रजत ने ईशा को लेकर जिस तरह के बयान दिए थे, उस पर ईशा ने खुलेआम नाराजगी जताई थी। अब लगता है ईशा ने रजत के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है।
Eisha Singh
सारा और ईशा ने रजत को कर डाला अनफॉलो?
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने रजत भाई को अनफॉलो कर दिया है। जब आप ईशा की फॉलोइंग लिस्ट में रजत का नाम सर्च करेंगे तो आपको नो रिजल्ट फाउंड ही देखने को मिलेगा। इसके अलावा रजत का ‘बिग बॉस 18’ में जिससे सबसे गहरा रिश्ता बना था वो सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) भी रजत से खफा दिख रही हैं। आपको बता दें, पूरा सीजन ये दोनों एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहे। सारा ने शो से बाहर होने के बाद भी रजत का सपोर्ट किया था। रजत के लिए वोट्स इकट्ठा करने के लिए सारा ने भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) को मीट अप में ज्वाइन किया था।
Sara Arfeen Khan
यह भी पढ़ें: ‘Samay Raina ने गलत किया’; India’s Got Latent के बाद Comedian Ravi Gupta ने लगाए आरोप!
Kashish Kapoor
एडिन रोज और कशिश कपूर भी रजत से हैं नाराज?
हालांकि, अब इन दोनों का इक्वेशन भी बदला हुआ नजर आ रहा है। सारा की इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में भी अब रजत दलाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इनके अलावा एडिन रोज (Edin Rose) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) भी सोशल मीडिया पर अब रजत को फॉलो नहीं कर रहे हैं। ये सभी रजत के ग्रुप का हिस्सा थे और इन्होने अपने ग्रुप का नाम RD angels रखा था, जिसका मतलब था रजत दलाल की
एंजेल्स। अब लगता है रजत ने एक साथ सभी को नाराज कर दिया है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
52 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines