Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स कई सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में अधिकतर नाम बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के देखे जा रहे हैं। अब इस लिस्ट के लिए एक और नाम की हिंट मिली है, जो बिग-बॉस 18 फेम ईशा सिंह का है।
दरअसल ईशा अपने भाई और तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे। जहां से लौटते समय वे ऑटो में वीडियो बनाते हुए बात करते हैं, जिसमें खतरों के खिलाड़ी में जाने की बात भी सामने आती है।
कुछ समय पहले आई थी खबर
कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है। वे इसका हिस्सा बनेंगी या फिर नहीं, इसको लेकर संशय था। वहीं, ईशा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके भाई उनसे खतरों के खिलाड़ी में जाने की बात पूछ रहे हैं। इस सवाल पर ईशा कोई जवाब नहीं देती हैं और बग्गा से सवाल करने लगती हैं। इससे साफ लग रहा है कि ईशा, रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकती हैं।
इन लोगों को भी किया गया है अप्रोच
सूत्रों की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अभी तक मेकर्स ने ओरी, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुलकी जोशी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी, चुम दरांग आदि को अप्रोच किया है।
ये भी पढ़ें- ‘सेम टू सेम…’, Sidhu Moosewala के छोटे भाई की क्यूटनेस पर फिर दिल हारे फैंस, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines