Edin Rose Casting Couch: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में एक कंटेस्टेंट ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। अपने गुड लुक्स और हॉट फिगर की वजह से एडिन रोज चर्चाओं में बनी रहीं। अभी भी एक्ट्रेस लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एडिन ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बेहद शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना बताई है, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। सालों पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बोलने की हिम्मत जुटाई है।
बूढ़े शख्स ने एडिन रोज के साथ की गंदी हरकत
एक्ट्रेस को ये बुरा अनुभव तब हुआ था, जब वो महज 21 साल की थीं। एडिन रोज के साथ बूढ़े शख्स ने गंदी हरकत कर दी थी। बिग बॉस एक्ट्रेस ने रिवील किया कि जब वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने एक बुजुर्ग शख्स के ऑफिस गई थीं तो उसने उन्हें गलत तरह से छुआ था। उस शख्स ने एक्ट्रेस को कॉन्ट्रैक्ट दिया और एडिन ने जैसे ही वो साइन किया, उस शख्स का हाथ उनकी थाई पर था। एडिन रोज उस आदमी के साथ बैठी हुई थीं और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई, उसमे कई बड़े नाम भी शामिल थे। इसके बाद एक्ट्रेस को अगले दिन फिर बुलाया गया।
कॉन्ट्रैक्ट साइन करते ही किया गलत टच
पहले दिन मुलाकात दोपहर करीब 1 बजे हुई थी, जबकि अगले दिन शाम 7 बजे उन्हें फोन आया और उन्हें 7 बजे बुलाया गया था। वो ऑफिस भी उस शख्स के घर के अंदर था और हर तरफ कैमरे लगे हुए थे। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के अगले दिन भी एक बार फिर उस आदमी का हाथ उनकी जांघ पर था। इसके बाद एक्ट्रेस हैरान रह गईं और बेहद अनकम्फर्टेबल हो गईं। एडिन रोज का कहना है कि वो शख्स इतना बूढ़ा था कि एक और दिन सांस लेता तो सच में मर सकता था। फिर भी उसमें ये सब करने की हिम्मत थी! और मैं तब बहुत छोटी थी।
यह भी पढ़ें: Chhaava Star Cast Fees: Akshaye Khanna की फीस में हुई कटौती? Vicky और Rashmika में दिखा बड़ा अंतर
जांघ के बाद गर्दन के करीब पहुंचा आदमी
एडिन रोज ने रिवील किया कि जिस आदमी की इस हरकत के बाद वो पूरी तरह से डर गई थीं और शॉक्ड रह गई थीं। इतना ही नहीं, जब उस आदमी ने एडिन को टच किया तो वो 5 मिनट के लिए फ्रीज हो गईं। इसके बाद वो आदमी एक्ट्रेस के चेहरे के पास आने की कोशिश कर रहा था और लगभग उनकी गर्दन के करीब पहुंच गया था। ऐसे में एडिन ने कैमरे की तरफ देखा और वो उठीं, कॉन्ट्रैक्ट फाड़ा और उसके चेहरे पर फेंक दिया। ये सब करके वो बाहर चली आईं। आखिर में एडिन ने उस शख्स को ब्लॉक कर दिया।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines