Edin Rose Father Passed Away: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) फेम एडिन रोज को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एडिन रोज के घर में मातम छा गया है। एक्ट्रेस ने अब अपने पिता को खो दिया है। एडिन रोज के पिता के निधन की दुखद खबर आई है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। इस बात का खुलासा तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि एडिन रोज के पिता इस दुनिया से चले गए हैं।
तेजिंदर बग्गा ने दी एडिन रोज के पिता के निधन की बुरी खबर
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को कन्फर्म किया। उन्होंने दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘एडिन के पिता के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। एडिन और उनके पुरे परिवार को इस मुश्किल वक्त में प्यार, आराम और शक्ति भेज रहा हूं। संजोई हुई यादें आपके दिलों में सांत्वना और शांति लाएं…।’
फैंस दे रहे एडिन को सांत्वना
अब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को देखकर मायूस हैं और एडिन को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। एडिन रोज के पिता के निधन की जानकारी मिलने के बाद से इंटरनेट पर फैंस दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस के पिता की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं। हर कोई एडिन को सांत्वना दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Rozyln Khan ने Hina Khan को क्यों दीं ‘बेशर्मी के लिए शाबाशियां’? अल्लाह से की खास गुजारिश
एडिन रोज ने पिता के निधन पर नहीं दिया कोई बयान
हालांकि, अभी तक एडिन रोज या उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस ने पिता के निधन पर कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा लग रहा है जैसे वो पिता को खोकर टूट गई हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर नहीं आ रहीं। इससे पहले वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ कभी पार्टियां तो कभी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही थीं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines