Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन का आगाज होने वाला है। ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) का जैसे ही ग्रैंड फिनाले होता है, फैंस को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो याद आने लगता है। एंटरटेनमेंट का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? अब जब ‘बिग बॉस 18’ खत्म हो चुका है, तो फैंस आंखें मूंदकर सेलिब्रिटी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शुरू होने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अभी तक शो की प्रीमियर डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं।
‘बिग बॉस 18’ के किस कंटेस्टेंट की हो सकती है ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एंट्री?
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में शामिल हो सकते, एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम अब रिवील हो गया है, जो बिग बॉस का विनर भी बन सकता था। बताया जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपकमिंग सीजन में ‘बिग बॉस सीजन 18’ के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है। इस सेलिब्रिटी का नाम सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। इस शख्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है और इन्हें रियलिटी शोज का एक्सपर्ट बोला जाता है। ये शख्स कौन है? चलिए जानते हैं।
दिग्विजय राठी ने क्या ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए की हां?
बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर्स नए सेलेब्स की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ फेम दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। यानी ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस’ के बाद अब दिग्विजय राठी की एंट्री ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में भी हो सकती है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय राठी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इस शो को करने के लिए हामी नहीं भरी है और न ही इसे करने से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर Lakshay Chaudhary के मर्डर की कोशिश, गुंडों ने किया कार का पीछा, देखें वीडियो
कहां तक पहुंची बात?
बताया जा रहा है कि मेकर्स और दिग्विजय राठी के बीच फिलहाल शो को लेकर डिस्कशन चल रहा है। न ही एक्टर ने अभी तक इन रिपोर्ट्स को कन्फर्म किया है और न ही मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन आया है। अगर दिग्विजय राठी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। दरअसल, फैंस तो चाहते थे कि दिग्विजय राठी सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस’ के विनर बनें। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका और गुस्से में दिग्विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बिग बॉस के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए और वो ग्रैंड फिनाले से भी गायब दिखे।
संबंधित खबरें
418 Hindi Trailer: 'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
11 mins ago'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
55 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
2 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
2 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
18 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines