Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का आधा सीजन बीत चुका है। इस शो में हर हफ्ते समीकरण बदल रहे हैं। पहले जो दोस्त थे अब वो दुश्मन हैं और जो दुश्मन थे, वो फिर एक टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, वीकेंड का वार के बाद अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने तो बंदर की तरह गुलाटी मारना भी शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने अपने खास दोस्त विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लात मारी है क्योंकि बार-बार शो में कहा जा रहा था कि अविनाश-विवियन के चमचे हैं और उनसे गेम सीख रहे हैं। ऐसे में नॉमिनेशन टास्क में अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट कर सभी को चौंका दिया।
अविनाश ने बिग बॉस में लिया यू टर्न
इतना ही नहीं अब अविनाश अपने सबसे बड़े दुश्मन यानी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के साथ भी घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं। जब से उन्हें पता चला है कि करण को मेकर्स और ऑडियंस हीरो बना रही है तो अविनाश ने अपना गेम बदल दिया है। अब वो यू-टर्न लेकर करण से मस्ती मजाक करने लगे हैं। पहले जहां सिर्फ ताने और जली-कटी बातें होती थीं, अब वहां से हंसी-ठिठोली की आवाजें आ रही हैं। इसी बीच अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस में अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दे दिया है।
करण से अविनाश ने की काम दिलवाने की मांग
करण से बातचीत के दौरान अब अविनाश मिश्रा ने एक शो में काम करने की इच्छा जताई है। दरअसल, रात में सभी लोग लाइट्स ऑफ होने के बाद मस्ती-मजाक कर रहे थे। तभी करण वीर मेहरा अविनाश को कहते हैं, ‘हर बोल पर सिक्सर मार रहे हो।’ अविनाश भी जवाब में कहते हैं, ‘भाई अब सिक्सर क्या मरेंगे? मार दिया, पूरा जीत लिए शो, ये शो करण वीर शो बन गया। हम बिग बॉस साइन किए थे! हमने सोचा था हम आए हैं कुछ करेंगे।’ इसके बाद अविनाश ने करण से काम मांगते हुए कहा, ‘भाई खतरों के खिलाड़ी में यूनिट में भी काम लगवा दोगे हम कर लेंगे। खतरों के खिलाड़ी में काम लगवा दो थोड़ा। इसी बहाने पासपोर्ट पर कहीं ठप्पा लग जाएगा।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Nomination में दिखे असली चेहरे, जानें किसने किसे किया नॉमिनेट?
बिग बॉस के बाद किस शो में दिखना चाहते हैं अविनाश मिश्रा?
अब अविनाश बार-बार करण से ‘खतरों के खिलाड़ी’ में काम दिलवाने को कह रहे हैं। उनकी बातें सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वो इस रियलिटी शो में हिंट दे रहे हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स को उन्हें अप्रोच करना चाहिए। वैसे अक्सर बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स को रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में स्टंट करने का मौका मिलता है। अब अविनाश की ये ख्वाहिश पूरी होती है या नहीं वो तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
47 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines