Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक चीज बेहद कॉमन है और वो है विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के लिए सभी घरवालों की नफरत। इस शो में आधे से ज्यादा घरवाले विवियन से बात नहीं करते और करते भी हैं तो उनकी आपस में नहीं बनती। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे ये सब कुछ स्क्रिप्टड है और विवियन को लेकर किसी के भी मन में कोई बैर या नफरत नहीं है। मेकर्स जानकर ऐसा कुछ दिखाना चाहते हैं ताकि उन्हें TRP मिल सके। अब ऐसा क्यों कहा जा रहा है, उसके कई सबूत मिले हैं।
Chahat Pandey का एविक्शन
चाहत पांडे और विवियन डीसेना की शो में पहले दिन से नहीं बनी। ये दोनों एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। कम से कम एपिसोड्स में तो ऐसा ही दिखाया गया है। हालांकि, जब चाहत पांडे शो से एविक्ट हुईं तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। वो न सिर्फ विवियन से मुस्कुराते हुए गले मिलती हुई दिखाई दीं, बल्कि उनके साथ मस्ती भी कर रही थीं। इससे पहले कभी भी विवियन और चाहत को इतना नजदीक और एक-दूसरे के साथ इतना कम्फर्टेबल नहीं देखा गया। चाहत और विवियन ने प्यार से हाथ भी मिलाया, नहीं तो चाहत जब भी विवियन के आस-पास आती थीं, तो वो उनसे दूर भागते थे।
Shrutika Arjun का एविक्शन
श्रुतिका अर्जुन और विवियन को शो में कभी एक-दूसरे से ठीक से बात करते हुए भी नहीं देखा गया। ये दोनों एक-दूसरे से चिढ़ते थे, लेकिन जब श्रुतिका का एविक्शन हुआ तो इनकी असलियत भी सामने आ गई। दोनों के बीच एक बेहद फ्रेंडली रिश्ता था, जो कभी नेशनल टीवी देखने को नहीं मिला। जाते-जाते श्रुतिका सबसे ज्यादा विवियन से बात करती हुई नजर आईं। श्रुतिका ने पहले विवियन को गले लगाया और फिर विवियन ने मजाक में श्रुतिका की चोटी भी खींची।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey से पहले भी Bigg Boss में हुए 3 अनफेयर एविक्शन, जनता को लगा झटका
Chum Darang संग रिश्ता
चुम दरांग अक्सर विवियन के खिलाफ दिखाई देती हैं। चुम को अक्सर विवियन को उल्टे जवाब देते हुए देखा जाता है। हालांकि, हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क के बाद एक अलग ही कहानी देखने को मिली। ज्यादा बात नहीं करने वाले ये दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को भाई-बहन कहते हुए दिखाई दिए। इन दोनों का एक बेहद इमोशनल बॉन्ड सामने आया। अगले ही दिन फिर कहानी में ट्विस्ट आया और सलमान खान के सामने विवियन और चुम एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे, जैसे सब कुछ शो की TRP के लिए हो रहा हो।
संबंधित खबरें
LIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
25 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
19 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines