क्या फर्जी है शो में Vivian Dsena से कंटेस्टेंट्स की लड़ाई? कई मौकों पर मिला सबूत

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में TRP के लिए मेकर्स कुछ चाल चल रहे हैं। विवियन डीसेना से सभी के झगड़े दिखाए जा रहे हैं, जबकि उनकी इन कंटस्टेंट्स के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग भी है, जो शो में दिखाई नहीं जाती।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Vivian Dsena File Photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक चीज बेहद कॉमन है और वो है विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के लिए सभी घरवालों की नफरत। इस शो में आधे से ज्यादा घरवाले विवियन से बात नहीं करते और करते भी हैं तो उनकी आपस में नहीं बनती। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे ये सब कुछ स्क्रिप्टड है और विवियन को लेकर किसी के भी मन में कोई बैर या नफरत नहीं है। मेकर्स जानकर ऐसा कुछ दिखाना चाहते हैं ताकि उन्हें TRP मिल सके। अब ऐसा क्यों कहा जा रहा है, उसके कई सबूत मिले हैं।

विज्ञापन

Chahat Pandey का एविक्शन

चाहत पांडे और विवियन डीसेना की शो में पहले दिन से नहीं बनी। ये दोनों एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। कम से कम एपिसोड्स में तो ऐसा ही दिखाया गया है। हालांकि, जब चाहत पांडे शो से एविक्ट हुईं तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। वो न सिर्फ विवियन से मुस्कुराते हुए गले मिलती हुई दिखाई दीं, बल्कि उनके साथ मस्ती भी कर रही थीं। इससे पहले कभी भी विवियन और चाहत को इतना नजदीक और एक-दूसरे के साथ इतना कम्फर्टेबल नहीं देखा गया। चाहत और विवियन ने प्यार से हाथ भी मिलाया, नहीं तो चाहत जब भी विवियन के आस-पास आती थीं, तो वो उनसे दूर भागते थे।

विज्ञापन

Shrutika Arjun का एविक्शन

श्रुतिका अर्जुन और विवियन को शो में कभी एक-दूसरे से ठीक से बात करते हुए भी नहीं देखा गया। ये दोनों एक-दूसरे से चिढ़ते थे, लेकिन जब श्रुतिका का एविक्शन हुआ तो इनकी असलियत भी सामने आ गई। दोनों के बीच एक बेहद फ्रेंडली रिश्ता था, जो कभी नेशनल टीवी देखने को नहीं मिला। जाते-जाते श्रुतिका सबसे ज्यादा विवियन से बात करती हुई नजर आईं। श्रुतिका ने पहले विवियन को गले लगाया और फिर विवियन ने मजाक में श्रुतिका की चोटी भी खींची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chum Darang संग रिश्ता

चुम दरांग अक्सर विवियन के खिलाफ दिखाई देती हैं। चुम को अक्सर विवियन को उल्टे जवाब देते हुए देखा जाता है। हालांकि, हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क के बाद एक अलग ही कहानी देखने को मिली। ज्यादा बात नहीं करने वाले ये दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को भाई-बहन कहते हुए दिखाई दिए। इन दोनों का एक बेहद इमोशनल बॉन्ड सामने आया। अगले ही दिन फिर कहानी में ट्विस्ट आया और सलमान खान के सामने विवियन और चुम एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे, जैसे सब कुछ शो की TRP के लिए हो रहा हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ