हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में कब-कब एक्सपोज हुए रिश्ते? दोस्तों ने उतारा पीठ में खंजर

Bigg Boss 18 Exposed Relationship: बिग बॉस 18 में आने वाला शो बहुत ज्यादा शॉकिंग होने वाला है। इस शो में दोस्तों के चेहरों से नकाब उतरेंगे और पता चलेगा कि कौन कितने पानी में है।

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Exposed Relationship: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का गजब का हाइप बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इस रियलिटी शो का नाम है। हालांकि शुरुआत में तो शो की टीआरपी बहुत डाउन थी, लेकिन अब समय के साथ टीआरपी में भी उछाल आया है। इसके पीछे कंटेस्टेंट का उभरता हुआ गेम है। सभी कंटेस्टेंट अपना शानदार गेम खेल रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो दोस्त बन दोस्त की पीठ पर खंजर भोंक रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दोस्त ही पीठ पर वार कर दोस्ती को शर्मसार कर दिया है। आइए जान लेते हैं उनके नाम और कब हुए इनके रिश्ते एक्सपोज…

अविनाश मिश्रा-विवियन

सबसे पहले अविनाश मिश्रा के बारे में बात कर लेते हैं। ये तो आपने देखा ही है कि अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती काफी अच्छी है। लेकिन आने वाले शो में आप देखेंगे कि अविनाश ही विवियन की पीठ में छुरा भौंकेंगे। दरअसल अविनाश नॉमिनेशन टास्क में विवियन को नॉमिनेट करेंगे जो कहीं न कहीं सभी के लिए काफी शॉकिंग रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने एक्सपोज की Bigg Boss की गेम, नो इविक्शन पर उठाए ये सवाल

करणवीर मेहरा-चुम

करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। लेकिन बीते दिन वीकेंड का वार में जब इविक्शन की बात आई तो करण ने चुम का साथ नहीं दिया। इस बात से वो बहुत उदास हो गईं और उन्होंने कह भी दिया था कि उन्हें अपने दोस्त से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal को Farah Khan ने दी बाहर निकालने की धमकी, बोलीं- अगली बार शो से आउट कर दूंगी

शिल्पा शिरोडकर

बिग बॉस कंटेस्टंट शिल्पा शिरोडकर भी एस ऐसी ही कंटेस्टेंट हैं जिनके लिए ये कहा जाता है कि वो किसी की भी नहीं हैं। ऐसा उन्होंने किया भी है जब नॉमिनेशन टास्क में करणवीर मेहरा को दोस्त-दोस्त कह शिल्पा ने विवियन को सपोर्ट किया। हालांकि इस वजह से वो काफी ट्रोल भी हुईं।

श्रुतिका

शो की शुरुआत में आपने देखा कि श्रुतिका अर्जुन पहले करणवीर मेहरा के गैंग में थी, जिसमें शिल्पा शिरोडकर भी थी। जब नॉमिनेशन टास्क आया तो श्रुतिका ने दोस्त कहने के बाद भी शिल्पा की नॉमिनेट किया और दोस्ती के नाम पर धोखा दिया। वहीं उसने चुम को अपना बेस्ट फ्रेंड कहा और आपने देखा ही कैसे उसने उसी के लिए जहर उगला।

रजत दलाल

अब लास्ट में नाम आता है रजत दलाल का जिसने ईशा सिंह को बहन-बहन कह उसी की पीठ पर छुरा भोंक दिया। वीकेंड का वार में रजत की पोल खुली और उसमें दिखाया कि वो करणवीर मेहरा से बोलता है कि सबसे पहले गेम से इसे बाहर करो ये सबसे ज्यादा दिमाग से गेम खेल रही है। इसके बाद से ही ईशा और रजत के रिश्ते में दरार आ गई।

यह भी पढ़ें:  ‘पुष्पा 2’ के आगे ढेर हुआ बॉक्स ऑफिस! 4 दिन में बनाए 7 रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें