हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के लिए सामने आए 13 नाम, टीवी की 'नागिन' से लेकर 'चायवाले' तक सब लिस्ट में शामिल

Bigg Boss 18 Expected Contestant List: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। अब कौन-कौन शो में नजर आ सकता है चलिए पता करते हैं। इस लिस्ट में 13 सेलेब्स के नाम हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Expected Contestant List

Bigg Boss 18 Expected Contestant List: बिग बॉस 18 को लेकर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हर दिन शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की एक नई लिस्ट सामने आ रही है। इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ता चला जा रहा है। टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया से जुड़े सभी विवादित सेलेब्स के नाम अब सलमान खान के शो के लिए सामने आ रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बिग बॉस 18 के लिए 13 लोगों के नाम बाहर आए हैं। चलिए जानते हैं वो कौन हैं?

सुरभि ज्योति

‘कुबूल है’ की जोया को अब बिग बॉस 18 में शायद आप देख पाएंगे।  यानी टीवी की ‘नागिन’ सुरभि ज्योति भी ‘बिग बॉस 18’ में दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन

करण पटेल

करण पटेल को आपने बिग बॉस में पहले भी देखा होगा। हालांकि, वो बस गेस्ट बनकर शो में आए थे, लेकिन वो शो के सबसे बड़े फैन हैं और हो सकता है कि वो इस साल शो का हिस्सा बना जाएं।

फैजल शेख

मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख का नाम ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए सामने आ रहा था। हालांकि, वो इस शो का हिस्सा नहीं बने। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री ले सकते हैं।

विज्ञापन

डॉली चायवाला

डॉली चायवाला को भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में देखे जाने की पूरी उम्मीद थी। किसी वजह से वो अनिल कपूर का शो नहीं कर पाए लेकिन अब सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

शीजान खान

तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल में रहकर आए एक्टर शीजान खान ‘बिग बॉस 18’ में दिख सकते हैं। वैसे वो बिग बॉस के लिए एक परफेक्ट कंटेस्टेंट होंगे। उनकी लाइफ में हुई ये कंट्रोवर्सी उन्हें शो में एंट्री दिलवा सकती है।

विज्ञापन

दीपिका आर्य

तहलका भाई तो बिग बॉस का एक एक्सपीरियंस ले चुके हैं। अब उनकी पत्नी यानी दीपिका आर्या भी बिग बॉस 18 में शामिल हो सकती हैं। वैसे उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहीं है।

दलजीत कौर

पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में हो सकता है कि एक बार फिर उन्हें बिग बॉस के घर में एंट्री का टिकट मिल जाए। बिग बॉस ओटीटी 3 में भी उनके शामिल होने के काफी चर्चे थे।

विज्ञापन

नुसरत जहां

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, नुसरत न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि पॉलिटिशियन भी हैं और उनकी पर्सनल लाइफ काफी विवादित रही है।

समीरा रेड्डी

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा काफी समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर आज भी काफी पॉपुलर हैं। अब उनका नाम इस रियलिटी शो के लिए सामने आ रहा है।

विज्ञापन

पूजा शर्मा

टीवी की द्रौपदी और पार्वती यानी एक्ट्रेस पूजा शर्मा का नाम भी बिग बॉस 18 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जुड़ गया है। पूजा शर्मा पर्दे पर जितनी संस्कारी हैं ऑफ स्क्रीन उतनी ही बोल्ड हैं।

एलिस कौशिक

टीवी के पॉपुलर शो ‘पंड्या स्टोर’ में रावी का किरदार निभाने वालीं एलिस भी सलमान खान के शो में दिख सकती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन

हर्ष बेनीवाल

पॉपुलर YouTuber, कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन हर्ष बेनीवाल का नाम कई साल से इस शो के लिए आगे आ रहा है। हो सकता है इस बार वो इस शो के लिए हामी भर दें।

यह भी पढ़ें: Hina Khan का किसने उठाया फायदा? ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच एक्ट्रेस ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह राठी

स्प्लिट्सविला एक्स5 के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी भी शो से जुड़ सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola