बिग बॉस 18 के एक्स कंटेस्टेंट्स अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह घर में रहने के दौरान काफी करीबी दोस्त बन गए थे। शो के दौरान अविनाश ने ईशा से अपने दिल की फीलिंग्स भी शेयर की थी जिसके बाद उनके रिश्ते पर सवाल उठाए गए लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। इस बीच अविनाश और ईशा इंडिया से बाहर स्विट्जरलैंड में एन्जॉय कर रहे हैं। अविनाश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बर्फीली पहाड़ियों के बीच बर्फबारी एन्जॉय कर रहे हैं।
अविनाश मिश्रा ने शेयर की तस्वीरें
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ईशा ने इस दौरान ब्लैक ओवरकोट पहना हुआ है, जबकि अविनाश ने व्हाइट हुडी पहन रखी है। तस्वीर में दोनों फ्लैग के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो सेल्फी लेते हुए हैं जिसमें दोनों पर बर्फ गिरती नजर आ रही है। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बीच आमिर खान ने छोड़ी ‘अंदाज अपना अपना’ की स्क्रीनिंग, बताई वजह
दोनों ने पैराग्लाइडिंग का उठाया लुत्फ
स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय करते हुए अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने पैराग्लाइडिंग और दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज भी की। दोनों फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। ईशा सिंह ने पैराग्लाइडिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अंदाजा लगाइए कि किसने कितनी ऊंचाई के डर का सामना किया और आखिर में उसे प्यार किया? कितनी जादुई, न भूलने वाला एक्सपीरियंस था।’
म्यूजिक वीडियो में आए थे नजर
बता दें कि बिग बॉस 18 से निकलने के बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने एक म्यूजिक वीडियो भी साथ में की है। दोनों ‘काला शा काला’ गाने में नजर आए थे, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। अब फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होने वाला है। इस बीच अविनाश मिश्रा का नाम रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए सामने आ रहा है।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
5 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
6 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
8 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
10 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
11 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
12 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines