Bigg Boss 18 के मेकर्स को लगा झटका? Digvijay Rathee ने बेघर होते ही उठाया बड़ा कदम

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Eviction: ‘बिग बॉस 18’ से हाल ही में दिग्विजय राठी एविक्ट हुए। दिग्विजय का एविक्शन फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। अब दिग्विजय ने बाहर आते ही बड़ा कदम उठाया है।

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Eviction

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Eviction

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Eviction: ‘बिग बॉस 18’ के घर से दिग्विजय राठी का एविक्शन उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। जनता के वोटों के आधार पर नहीं, दिग्विजय का एविक्शन घरवालों के वोटों के आधार पर हुआ, जो कि ना सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए बल्कि बिग बॉस की ऑडियंस के लिए भी हैरान कर देने वाला था। अब दिग्विजय ने बेघर होते ही बड़ा कदम उठाया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

दिग्विजय ने बिग बॉस के पोस्ट किए डिलीट

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दिग्विजय राठी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सभी हैरान हो गए हैं। दरअसल दिग्विजय ने अपने इंस्टाग्राम से बिग बॉस से जुड़े सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। दिग्विजय राठी की टीम ने बिग बॉस से जुड़े जितने भी पोस्ट किए थे, जब वो घर के अंदर थे वो सारे पोस्ट अब हटा दिए हैं। इसके पीछे का कारण दिग्विजय ने बताया है कि वो अब आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन

दिग्विजय ने बिग बॉस पर नहीं की बात

अपने इंस्टाग्राम लाइव में दिग्विजय राठी ने कहा कि वो अब बिग बॉस की यादों से आगे बढ़ना चाहते हैं। वो उन सभी यादों को मिटाना चाहते हैं जो भी बिग बॉस से जुड़ी हैं। यानी कहीं ना कहीं दिग्विजय को जो बिग बॉस ने चोट दी है, वो उसे भूला नहीं पा रहे हैं। उनके लिए वो काफी मुश्किल था। वो शो दिग्विजय के लिए काफी मैटर करता था। इसलिए वो काफी निराश हैं। अपने लाइव में हालांकि दिग्विजय ने किसी भी कंटेस्टेंट का नाम नहीं लिया। उन्होंने किसी भी कटेस्टेंट् पर बात नहीं की। बस इतना कहा कि उनसे बिग बॉस के घर में बस एक ही गलती हो गए कि वो बहुत सच्चे थे।

विज्ञापन

दिग्विजय ने ब्रेकअप पर दिया रिएक्शन

जब दिग्विजय बिग बॉस के घर में थे, तो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बाहर खूब चर्चा हो रही थी। उन्नति तोमर के साथ उनके रिश्ते पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। उन्नति ने सोशल मीडिया पर दिग्विजय से ब्रेकअप का ऐलान भी किया था, जिसके बाद ये मामला और गर्मा गया था।

विज्ञापन

इस पूरे विवाद पर दिग्विजय ने खुलकर प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, उस पर वो कुछ नहीं बोलेंगे। दिग्विजय ने साफ तौर पर कहा, ‘आप सभी को मेरे बारे में सब कुछ पता है और मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ