Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में खूब लड़ाई-झगड़े और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन शुक्रवार को रवि किशन ने शो को होस्ट किया था। आज रात सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। आने वाले एपिसोड से जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है। इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा इस पर भी अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं। जाहिर है कि पिछले हफ्ते अरफीन खान को सबसे कम वोट मिले थे, जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था। जबकि तजिंदर पाल सिंह बग्गा बच गए थे। इस हफ्ते किसके सबसे ज्यादा चांस हैं, आइए जानते हैं…
कौन कौन कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, जिनमें करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी और तजिंदर पाल सिंह बग्गा शामिल हैं। रजत दलाल घर के नए टाइम गॉड बन चुके हैं, इसलिए वो सेफ माने जा रहे हैं। वहीं पावर मिलने के बाद रजत ने दिग्विजय राठी को भी सेफ कर दिया है। अब घर से बेघर होने के लिए सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।
यह भी पढ़ें: Ashneer Grover कौन? सलमान खान ने स्टेज पर सुधारी जिनकी टोन, Bigg Boss 18 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री
किस कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट
सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए जनता वोट कर रही है। अभी तक में किसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और किसे सबसे कम यह वोटिंग ट्रेंड में सामने आ गया है। हाल ही में हुए वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, घर के नए टाइम गॉड रजत दलाल टॉप पर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं करणवीर मेहरा जो कल तक वोटिंग ट्रेंड में पहले नंबर पर थे,आज दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
आखिरी पायदान पर ये दो कंटेस्टेंट
वोटिंग ट्रेंड में तीसरे नंबर पर दिग्विजय राठी चल रहे हैं। हालांकि उन्हें रजत दलाल पहले ही सेफ कर चुके हैं। चौथे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन का नाम है। हालांकि शुरुआत के मुकाबले बीते कुछ हफ्तों में श्रुतिका की गेम काफी स्ट्रांग होते दिखाई दी है। वो हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। पांचवें नंबर पर कशिश कपूर हैं, जो वाइल्ड कार्ड बनकर घर में आई थीं। वहीं आखिरी पायदान पर तजिंदर बग्गा हैं।
किसके एलिमिनेशन की उम्मीद ज्यादा
वोटिंग ट्रेंड के आधार पर देखा जाए तो कशिश कपूर और तजिंदर बग्गा को सबसे कम वोट मिल रहे हैं। पिछले एक हफ्ते की जर्नी देखी जाए तो उसके आधार पर तजिंदर वीकेंड का वार में एलिमिनेट हो सकते हैं। पिछले हफ्ते वह सेफ हो गए थे लेकिन इस बार नॉमिनेशन की तलवार उनके ऊपर लटकी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका गेम में एक्टिव नहीं होना है। वहीं कशिश कपूर की गेम में दिन पर दिन सुधार आता हुआ दिखाई दे रहा है। खैर यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि कौन कंटेस्टेंट इस हफ्ते एलिमिनेट होता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines