Eisha Singh In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच टॉम एंड जैरी वाला खेल चल रहा है। वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच काफी बवाल देखने को मिला। इस झगड़े के बार बिग बॉस ने अविनाश को घर से बेघर भी कर दिया था। हालांकि अब वो बिग बॉस की जेल में बंद हैं।
इस बीच घर में अविनाश की दोस्त ईशा सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ईशा ने घर के अहम नियम को तोड़ा है। यही नहीं जब बिग बॉस ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा तब ईशा ने उन्हें ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
इंग्लिश बोलने पर बिग बॉस ने टोका
बिग बॉस फेन पेज की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ईशा सिंह और चुम दरांग आपस में किसी टॉपिक पर बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान ईशा को अधिकतर बार इंग्लिश भाषा का प्रयोग करते सुना गया। जाहिर है कि बिग बॉस के घर का अहम नियम है कि कंटेस्टेंट्स सिर्फ और सिर्फ हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे। हालांकि ईशा इस नियम को भूल गईं और इंग्लिश में बात करती रहीं। जब बिग बॉस ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वो हिंदी में बात करें तो टीवी की इस बहू ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 2 बार मिसकैरेज झेल चुकीं सारा, शो में छलका दर्द तो रो पड़े अरफीन खान
ईशा ने बिग बॉस को दिखाए तेवर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस ईशा से कहते हैं, ‘आप सिर्फ हिंदी में बात करें।’ इस पर एक्ट्रेस गुस्से में कहती हैं, ‘नहीं करनी हिंदी में बात। नहीं होती मुझसे हिंदी में बात। मैं इंग्लिश में बात करने में ज्यादा कंफर्टेबल हूं। मुझे नहीं पता कि हिंदी में कैसे बात करनी है।’
जब बिग बॉस दोबारा उन्हें हिंदी में बात करने के लिए टोकते हैं तो ईशा गुस्से में झल्लाते हुए कहती हैं, ‘नहीं हो रही है हिंदी में बात।’ इसके बाद वो कहती हैं कि नहीं करना मुझे। मैं हिंदी में बात बिल्कुल भी नहीं करूंगी।
सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
ईशा सिंह का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, ‘मैडम को हिंदी नहीं बोलना लेकिन हिंदी सीरियल में काम करना है, हिंदी शो में आना है। चिड़चिड़ा व्यक्तित्व।’ बता दें कि बिग बॉस से हाई पिच में बदतमीजी से बात करने के लिए ईशा सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा मैडम को हिंदी बोलने में एलर्जी है लेकिन सीरियल की स्क्रिप्ट सुनकर देखती हैं। क्या ये नया ट्रेंड है या सिर्फ ड्रामा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जिस भाषा की वजह से आज आप जो हो, वह हिंदी बोलने वाले दर्शक हैं। अब आप हिंदी भाषा को यह बता रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग ज्यादा ही दिखावा करते हैं। जैसे उनको भाषा समझ ही नहीं आती है।’
बता दें कि बिग बॉस के घर में अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक के बीच पहले हफ्ते से काफी अच्छी दोस्ती देखी जा रही है। यह तिकड़ी हमेशा ही हर मुद्दे पर एक साथ नजर आती है। जिस वक्त अविनाश को घर से बेघर किया गया था, उस दौरान भी ईशा और एलिस अपने दोस्त के लिए फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दी थीं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines