क्या बिग बॉस 18 की 'लाडली' ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी? ये हैंडसम हंक भी कर चुका मना!

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए लगातार सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। अब जो नया अपडेट आया है, उसमें सामने आया है कि बिग बॉस 18 फेम हसीना ने मेकर्स के ऑफर को ठुकरा दिया है।

bigg boss 18 eisha singh rejected khatron ke khiladi 15 offer after mohsin khan

Khatro Ke Khiladi File Photo

विज्ञापन

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खबरों के खिलाड़ी जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। फिलहाल मेकर्स सेलिब्रिटीज को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। अभी तक कई सेलिब्रिटीज के नाम आ चुके हैं, जिन्हें यह शो ऑफर किया गया है। बीते दिनों खबर आई थी कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद गौरव खन्ना भी रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं। फिलहाल लेटेस्ट अपडेट जो आया है, वह फैंस को चौंका सकता है। ऐसी चर्चा है कि क्या बिग बॉस 18 की ‘लाडली’ ईशा सिंह ने खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर ठुकरा दिया है। इससे पहले मोहसिन खान भी मेकर्स को शो करने से मना कर चुके हैं।

करीबी सूत्र ने किया खुलासा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को करने से मना कर दिया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने किया है। सूत्र ने बताया कि ‘हां ये सच है कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर मिला था। मेकर्स उन्हें अप्रोच करने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। हालांकि ईशा इस साल ये शो नहीं कर रही हैं। उन्होंने मेकर्स के ऑफर को ठुकरा दिया है।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस का नहीं आया रिएक्शन

ईशा सिंह ने बिग बॉस 18 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो ने उन्हें शोहरत दिलाई थी हालांकि सोशल मीडिया पर उनके गेम को बिल्कुल पसंद नहीं किया गया था। फैंस ने उन्हें वैम्प तक कह दिया था। हालांकि नेटिजन्स की हेट मिलने के बावजूद ईशा सिंह बिग बॉस 18 के टॉप 6 में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। इसके बाद खबर आई कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। अब खबर है कि एक्ट्रेस ने इस शाे को करने से मना कर दिया है। फिलहाल ईशा सिंह की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

विज्ञापन

मोहसिन खान ने भी ठुकराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी के हैंडसम हंक मोहसिन खान ने भी खतरों के खिलाड़ी 15 को इस साल करने से मना कर दिया है। पिछले साल भी उन्हें अप्रोच किया गया था लेकिन तब भी एक्टर ने मना कर दिया था। रोहित शेट्टी के शो के लिए जिन सेलिब्रिटी के नाम कंफर्म माने जा रहे हैं उनमें गौतम गुलाटी, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, कृशाल आहूजा, दिग्विजय राठी और गौरव खन्ना का नाम सामने आ रहा है। हालांकि ये सेलिब्रिटी ने अभी तक अपनी तरफ से ऑफिशियल कुछ भी नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ