Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब लास्ट मोड़ पर आ गया है जहां कुछ ही दिन के इंतजार के बाद शो को उनका विनर मिल जाएगा। 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है तो अब सभी कंटेस्टेंट अपना असली खेल दिखा रहे हैं। वहीं शो में अब सिर्फ 9 लोग बचे हैं जिसमें कांटे की टक्कर होने वाली है। शो की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट भी आ गई है जिसमें क्लियर है कि सोशल मीडिया पर कौन से कंटेस्टेंट को ज्यादा देखा जा रहा है और उसे सपोर्ट मिल रहा है। इस लिस्ट में से ईशा सिंह तो आउट हो गई हैं, अब लग रहा है कि इविक्शन में भी उन पर तलवार लटक सकती है। आइए इस लिस्ट में कौन टॉप पर है और कौन लास्ट ये जान लेते हैं।
कौन टॉप पर?
बिग बॉस 18 में पहले ही दिन विवियन डीसेना को लाडला बोल लोगों से मिलवाया था। हालांकि गेम में उन्हें वो तवज्जो नहीं दी गई जो एक लाडले को मिलनी चाहिए थी। लेकिन जनता तो सब जानती है, और उनकी नजर में उनका फेवरेट विवियन ही टॉप पर है। तभी तो मोस्ट टॉक्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में विवियन का नाम ही सबसे ऊपर है और उसे 10.9 k अवार्ड मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के इस मास्टरमूव से टॉप 5 में जगह फिक्स, Vivian Dsena से निकलवाई इनसाइड बातें
टॉप 5 में बाकी ये
बिग बॉस के नंबर 1 कंटेस्टेंट का नाम तो आपको पता चल ही गया है कि वो विवियन डीसेना हैं। नंबर 2 और 3 के बारे में भी जान लेते हैं कि वो कौन हैं। नंबर दो पर हैं करणवीर मेहरा हैं जिन्हें 9.3 k वोट मिले हैं। नंबर तीन पर रजत दलाल हैं जिन्हें 8.7K वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर चाहत पांडेय है जिन्हें 7.2K वोट मिले हैं। वहीं पांचवें नंबर पर अविनाश मिश्रा हैं जिन्हें 6.3K वोट मिले हैं।
ईशा सिंह हुई लिस्ट से आउट
हालांकि बिग बॉस ने ईशा सिंह को भी अपना लाडला बताया है, लेकिन जनता को उनका गेम कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि पॉपुलेरिटी रैंकिंग में से उनका नाम ही आउट हो गया है। वहीं बिग बॉस ने कई बार ईशा सिंह को बचाने की कोशिश की है, लेकिन अब लग रहा है कि ये बायस्डनेस ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इन 5 फैसलों से बदल गया लाडला, लिस्ट में Vivian-Karanveer नहीं
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines