Eisha Singh In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का घर इस वक्त दोस्ती और दुश्मनी का खेल दिखा रहा है। जो रिश्ते कभी मजबूत थे, वह भी अब टूटकर बिखरते हुए नजर आ रहे हैं। विनर बनने की होड़ में घरवाले एक-दूसरे का विश्वास तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं। इस लिस्ट में ईशा सिंह का नाम सबसे पहले आता है, जो पहले दिन से अपने रिश्तों को लेकर काफी क्लीयर हैं लेकिन उनके शातिर गेम को घरवाले भी नहीं पकड़ पा रहे हैं। ईशा घर में अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को अपना सबसे खास बताती हैं। वह कहती हैं कि दोनों ही उनकी प्रायॉरिटी हैं लेकिन मास्टरमाइंड बनने में वह उन दोनों से चार कदम आगे हैं। कैसे आइए जानते हैं…
ट्रॉफी दोस्तों से ज्यादा कीमती
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ खास लोगों की घर में एंट्री हुई जिनमें डायरेक्टर से जर्नलिस्ट तक शामिल रहे। इस दौरान जब ईशा सिंह से सवाल-जवाब का सेशन रखा गया तो उन्होंने अपने कंपटीशन के बारे में बात की। ईशा ने दावा किया कि वह घर में मौजूद अपने करीबी दोस्तों अविनाश, विवियन और तजिंदर को कॉम्पिटीशन मानती हैं। वही जब ईशा से पूछा गया कि ट्रॉफी लेने के लिए अगर वह और अविनाश हों तो उनका क्या सोचना है? इस पर ईशा ने कहा कि ट्रॉफी उन्हीं के पास आनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, क्या बेघर होने से बचेगी सारा की ‘कशिश’
करणवीर के चरित्र पर उंगली
ईशा सिंह ने एक टास्क के दौरान करणवीर मेहरा के चरित्र को खराब तक करने की कोशिश की थी। उन्होंने करणवीर को बुलाया। जब करण ने कहा था कि अगर वह आए तो चीप लगेगा तब ईशा ने अलग ही नेरेटिव सेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने दोस्त अविनाश और विवियन से कहा कि करणवीर उनके पास आ रहे थे। उन्होंने बेहद गलत तरीके से इस बात को दोस्ताें के सामने रखा था।
विवियन-अविनाश इशारों पर
जिस वक्त ईशा सिंह घर की टाइम गॉड बनी थीं, उस दौरान उन्होंने अधिकतर काम अपने ही दोस्तों अविनाश, विवियन और तजिंदर से करवाए थे। जाहिर है कि अविनाश और विवियन ना के बराबर घर के काम करते आए हैं। जो काम घर के अन्य टाइम गॉड उनसे नहीं करा सके वो बड़ी चालाकी से ईशा ने उनसे कराए थे।
मेनूपुलेट करने में माहिर
जब टाइम गॉड बनने के लिए टॉर्चर टास्क हुआ था, उस वक्त विवियन डीसेना भी दावेदार थे। हालांकि थोड़ा टॉर्चर सहने के बाद विवियन ने अपनी जगह एलिस कौशिक को दावेदार बनाया था। उस वक्त भी ईशा ने बड़ी चालाकी से अपनी दोस्त एलिस को मेनूपुलेट किया और खुद दावेदार बन गईं।
दिमाग से खेल रहीं ईशा
अविनाश मिश्रा शो के दौरान ईशा सिंह से अपने दिल की बात जाहिर कर चुके हैं। अविनाश ने कहा था कि वह ईशा के लिए फील करते हैं। उस वक्त भी ईशा ने साफ कह दिया था कि वह उन्हें सिर्फ अपना दोस्त समझती हैं। यही नहीं अब उन्होंने रजत दलाल को भी भाई बोलकर अपने ग्रुप का हिस्सा बना लिया है। ईशा हर वो कंटेस्टेंट के साथ दोस्ती रख रही हैं, जो उनके हिसाब से मजबूत दावेदार और उनका प्रतिद्वंदी हो सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
10 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
11 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
12 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
13 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines