Bigg Boss 18 Latest Ranking List: बिग बॉस 18 का फिनाले नजदीक है, और अब घर में सभी कंटेस्टेंट अपना असली खेल खेल रहे हैं। बीते दिन सारा अरफीन खान का सफर घर से खत्म हो गया है। वहीं अब 12वें हफ्ते की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में सभी टॉप 10 के नाम हैं लेकिन शॉकिंग है उनकी रैंकिंग, जिस आधार पर उन्हें रैंक किया गया है। रैंकिंग लिस्ट को देखकर तो लग रहा है कि इस बार सारा अरफीन के बाद इविक्शन की तलवार ईशा सिंह के सिर पर लटक रही है। वहीं शिल्पा शिरोडकर को सेव कर लिया है, जो नॉमिनेट कंटेस्टेंट की लिस्ट से बाहर आ गई हैं। आइए आप भी देख लीजिए लेटेस्ट लिस्ट में कौन हैं टॉप पर और कौन हैं बॉटम में।
टॉप पर पहुंचा जनता का लाडला
कलर्स के लाडले विवियन को पछाड़ जनता का लाडला करणवीर मेहरा नंबर वन के पायदान पर आ गया है। जी हां, इन दिनों हर किसी की जुबान पर अगर किसी का नाम है तो वो हैं करणवीर। चाहे उनके मुद्दे हों या फिर चुम के साथ उनका रिलेशन सभी लोगों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं अपने गेम से करणवीर मेहरा गेम में आगे निकलते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, 6वां नाम चौंकाएगा
सारा के बाद ईशा पर लटकी इविक्शन की तलवार
बीते दिन के वीकेंड का वार में एक तरफ सलमान खान के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ सारा अरफीन खान घर से बेघर हो गईं। उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जताया और कहा कि यहां तक आने के बाद बाहर होने बहुत ही दुखदायी है। अब सारा का चेप्टर तो क्लोज हो ही गया है, लेकिन ईशा सिंह पर इविक्शन की तलवार लटकती नजर आ रही है। जी हां, रैंकिंग लिस्ट में ईशा लिस्ट में सबसे नीचे हैं।
कौन बॉटम 2 में
अब ये तो पता चल ही गया है कि ईशा सिंह रैंकिंग लिस्ट में सबसे नीचे हैं और करणवीर मेहरा सबसे ऊपर। वहीं कशिश कपूर पर भी बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जी हां वो लिस्ट में बॉटम 2 पर हैं, तो हो सकता है कि सारा के साथ गद्दारी करने की उन्हें सजा मिलेगी और घर का सफर खत्म हो जाएगा।
चाहत ने किया हैरान
बिग बॉस में चाहत पांडेय एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो घर में डे वन से ही खबरों में रही हैं। शुरुआत में कहा जा रहा था कि वो ज्यादा दिन घर में नहीं रहने वालीं। लेकिन देखिए वो टॉप 10 में पहुंच गई हैं, हालांकि उनके लिए बार-बार नॉमिनेट होना एक आम बात हो गई है। रैंकिंग लिस्ट में भी चाहत करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना को टक्कर दे रही हैं और तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Khan ने इविक्ट होते ही किए 5 शॉकिंग खुलासे, विनर का नाम किया रिवील
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines