Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 इन दिनों काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। पिछले नॉमिनेशन टास्क में अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया था। वहीं अब ईशा सिंह ने विवियन को धोखा दे दिया है। बता दें कि घर के नए टाइम गॉड अविनाश मिश्रा बन गए हैं। हालांकि अपनी जीत से अविनाश बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि ये पावर रजत दलाल ने उन्हें खैरात में दी है लेकिन अविनाश अब टाइम गॉड बन चुके हैं और उन्हें बिग बॉस ने खुद एक स्पेशल पावर दी है। यह पावर इस हफ्ते घर में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाना था। इस दौरान ईशा सिंह ने विवियन डीसेना को धोखा देते हुए उन्हें नॉमिनेट ही रहने दिया।
नॉमिनेशन से सेफ करने का मौका
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा और एडिन रोज नॉमिनेट हैं। बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को मौका दिया कि वह खुद को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट से बाहर कर सकते हैं।
बिग बॉस ने जो टास्क दिया उसमें सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की घर में फोटो बेडरूम में लगवाई गई। घरवालों को कहा गया कि जब घर में जम्हाई की आवाज आएगी तो बेडरूम की लाइट्स बंद होंगी। फिर सभी घरवालों को सोने का नाटक करना होगा। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को घरवालों को बताना होगा कि वह उन्हें नॉमिनेशन से क्यों बचाएं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 रिश्ते, कितने सच्चे और कितनी गेम, फैंस भी कन्फ्यूज
कशिश ने नहीं बचाया चाहत को
टास्क के दौरान सबसे पहले कशिश कपूर, चाहत की फोटो लेकर गार्डन एरिया में जाती हैं और टाइम गॉड अविनाश मिश्रा से कहती हैं कि वह चाहत को नॉमिनेट ही रहने दें। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड में ईशा सिंह, विवियन और दिग्विजय की फोटो लेकर अविनाश के पास जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें दोनों को नॉमिनेट ही रखना है। इस तरह ईशा जहां विवियन को नॉमिनेशन में सेफ कर सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विवियन को धोखा देने पर ईशा ट्रोल
इस तरह टास्क के आखिरी में दो और राउंड होते हैं, जिसमें लास्ट में श्रुतिका अर्जुन के पास तजिंदर बग्गा की फोटो होती है, जबकि चुम दरांग के पास करणवीर मेहरा की फोटो होती है। चुम पहले अविनाश मिश्रा के पास भागकर जाती हैं और इस तरह करणवीर सेफ हो जाते हैं, जबकि बग्गा नॉमिनेट ही रहते हैं। उधर, ईशा सिंह का धोखा देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ईशा, अविनाश और विवियन ने यह सब प्लानिंग के तहत किया होगा।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines