Bigg Boss 18 Eisha Singh Vs Avinash Mishra: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में ईशा सिंह नई टाइम गॉड बनी हैं जिसके बाद अविनाश और विवियन कहते हुए नजर आते हैं कि इसे तो टाइम गॉड बनाकर गलती कर दी। हालांकि दोनों ईशा को लेकर ये बात मजाक में कहते हैं। लेकिन अब लेटेस्ट प्रोमो में ईशा सिंह और अविनाश की दोस्ती में दरार आते हुए नजर आ रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
ईशा सिंह और अविनाश की दोस्ती में दरार
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती सीजन के शुरुआत से ही काफी स्ट्रॉन्ग रही है। दोनों पहले दिन से एक दूसरे के साथ हैं। ईशा सिंह के टाइम गॉड बनने में भी विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा का ही सबसे बड़ा हाथ है लेकिन हाल ही में आए प्रोमो में नजर आया है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। ईशा सिंह अविनाश से कहते हुए नजर आ रही हैं कि मैं टाइम गॉड हूं इस वक्त, जिसपर अविनाश कहते हैं कि तुम बहुत ज्यादा गलत जा रही हो। ईशा ने कहा कि तुम नहीं बताओगे मुझे कि क्या सही है और क्या गलत है। ईशा कहती हैं कि हमारे पास था सारा खाना तूने क्यों दिया उन्हें।
ईशा की इस बात को सुनकर अविनाश कहते हैं कि तुम मुझे अब परेशान कर रही हो ईशा। जिसपर ईशा कहती हैं कि तूने आज फेवर किया है। इस पर अविनाश जवाब दे ही रहे होते हैं कि ईशा सिंह वहां से उठकर चली जाती हैं।
राशन टास्क को लेकर हुआ विवाद
ईशा और अविनाश की दोस्ती में दरार की असली वजह है राशन टास्क। दरअसल घर में एक राशन टास्क हुआ जिस दौरान अविनाश दिग्विजय को कुछ राशन दे देते हैं जिसपर ईशा काफी भड़क जाती हैं कि अगर वो टाइम गॉड हैं तो उनके हाथ में काफी कुछ था जो वो कर सकती थीं लेकिन अविनाश ने ऐसा नहीं करने दिया। बस इसी पर ईशा सिंह का पारा हाई हो गया।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की महा’फ्लॉप’ फिल्म जिसके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेकर्स के डुबो दिए थे करोड़ों
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines