Karanveer Mehra के चरित्र पर सवाल उठा ट्रोल हुईं Eisha Singh, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

Eisha Singh Character Assassination Karanvir Mehra: ईशा सिंह नए टाइम गॉड की दावेदार बनीं हैं। वहीं उन्होंने करणवीर मेहरा का चरित्र हनन किया जिस वजह से वो यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में एक के बाद एक लोग एक्सपोज हो रहे हैं। पहले शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का असली चेहरा सभी के सामने आया। उनके अलावा और भी कई ऐसे लोग हैं जो अब आगे निकलने की होड़ में ऐसा खेल खेल रहे हैं कि उनका असली चेहरा लोगों की आंखों के सामने आ गया है। उन्हीं में से एक है ईशा सिंह (Eisha Singh) जो बीते दिन के शो में नए टाइम गॉड की दावेदार बनी हैं। हालांकि अभी तक इसका रिजल्ट सामने नहीं आया है कि आखिर कौन होगा नया टाइम गॉड (Time God)। इसी टास्क के दौरान ईशा ने करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के करेक्टर पर उंगली उठाई जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गई हैं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ईशा शर्म करो। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा…

विज्ञापन

नए टाइम गॉड के लिए हुआ टास्क

अब दिग्विजय सिंह राठी का टाइम गॉड का सफर खत्म हो गया है। वहीं नए टाइम गॉड के लिए घर में सभी के बीच होड़ लगी हुई है। इस पद के लिए तीन लोग दावेदार बने हैं जिनके नाम हैं ईशा सिंह, विवियन डीसेना और इडिन रोज। अब ये देखने वाली बात होगी की नया टाइम गॉड कौन बनने वाला है।

विज्ञापन

ईशा ने उठाया करणवीर के चरित्र पर सवाल

लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला टाइम गॉड कौन होने वाला है। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इस बार ये पावर घर की महिला के हाथ में आने वाली है। आप सोच रहे होंगे कि दावेदारी में तो फीमेल कंटेस्टेंट के नाम हैं, फिर इनमें से कौन। कयास लगाए जा रहे हैं कि  इस बार टाइम गॉड की पावर ईशा सिंह के हाथ में आने वाली है। वहीं इसी टास्क के दौरान ईशा ने करणवीर को कुछ ऐसा कह दिया जिससे उन पर एक्टर के चरित्र हनन का आरोप लगा है। इस वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं और काफी ट्रोल भी हो रही हैं।

विज्ञापन

ईशा ने करणवीर से क्या कहा

दरअसल ईशा ने टाइम गॉड के टास्क के दौरान करणवीर से कहा कि आओ यहां बैठो। करण ने भी तुरंत कहा कि मैं तो आ जाऊंगा फिर मत कहना की चीप आदमी है। तू डर जाएगी, फिर कहेगी चीप मैन। अपनी बात को कवर करते हुए वो कहती हैं कि मैं तो दिग्विजय को बुला रही थी, तुम पर बस नजर चली गई। बाद में ईशा अपने दोस्तों को इस बारे में बताती हैं तो अविनाश बोलता है उसे आने तो दे मैं नंगा कर दूंगा। रजत भी बीच में कूदता है और बोलता है कि कोई तुझे कुछ बोले तो फिर देख मैं क्या करता हूं।

विज्ञापन

Eisha Singh Character Assassination Karanvir Mehra

Eisha Singh Character Assassination Karanvir Mehra

लोगों ने ईशा को कहा शर्म करो

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने ईशा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- शर्म करो ईशा। दूसरे ने लिखा- चरित्र हनन होगा करण का इससे उउउ, कितना बुरा कर दिया ईशा ने इसके साथ। तीसरे ने लिखा- ईशा जैसी घटिया लड़की मैंने आज तक नहीं देखी। चौथे ने लिखा- ईशा सिंह बेशर्म इंसान है। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ