ईशा सिंह ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के बाद से सुर्खियों में हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो में हिस्सा लेते ही ईशा सिंह की किस्मत चमक गई। अब वो पहले से ज्यादा पॉपुलर हैं और उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। काफी समय से ऐसी चर्चा चल रही है कि ईशा सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) में नजर आ सकती हैं। अब इस शो के शुरू होने से पहले ईशा थाईलैंड पहुंच गई हैं।
ईशा और अविनाश साथ गए थाईलैंड
उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ-साथ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी नजर आ रहे हैं। ये दोनों ‘बिग बॉस’ में लव एंगल के चलते खूब सुर्खियों में थे। हालांकि, अविनाश के इजहार के बाद भी ईशा ने अपना प्यार नेशनल टीवी पर नहीं कबूला था। शो खत्म होने के बाद फिर भी ये दोनों एक-साथ ही नजर आते हैं। ऐसे में अब ईशा सिंह थाईलैंड में भी अविनाश के साथ ही दिखाई दे रही हैं।
थाईलैंड में क्या कर रहे हैं ईशा और अविनाश?
इससे पहले आप कुछ और सोचें और इस तरह के अंदाजे लगाएं कि ये दोनों रोमांस करने या छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए हैं तो बता दें, ऐसा नहीं है। दरअसल, ये दोनों तो काम के सिलसिले में विदेश की सैर कर रहे हैं। जल्द ही इन दोनों का एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है और उसी की शूटिंग के लिए ईशा और अविनाश थाईलैंड पहुंचे। अब जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, वो शूटिंग की ही हैं। फोटोज में दोनों का बेहद हटके लुक सामने आया है।
यह भी पढ़ें: ‘हालत खराब हो गई…’, क्यों बोले Ashish Chanchlani?, वीडियो वायरल
ईशा और अविनाश का साथ में पहला इंटरनेशनल ट्रिप
आपको बता दें, ये ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का साथ में पहला इंटरनेशनल ट्रिप है। फिलहाल उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस खुश हैं कि ये दोनों फिर से साथ दिखाई देंगे। इन दोनों की केमिस्ट्री वैसे भी फैंस को काफी पसंद है। ऐसे में एक बार फिर स्क्रीन पर इन दोनों को साथ देखना, इनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
12 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
17 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
17 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
18 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
20 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines