Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में 2 कपल्स बनते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की लव स्टोरी शुरू होती हुई नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का प्यार भी परवान चढ़ता दिख रहा है। अब तो घरवालों और दर्शकों के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) भी इनकी लव केमिस्ट्री पर बात कर रहे हैं। हालांकि, अविनाश और ईशा अभी तक अपने प्यार को कबूलने से इंकार कर रहे हैं।
अविनाश और ईशा का रोमांटिक वीडियो वायरल
वहीं, अब इन दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद दर्शकों के साथ-साथ ईशा सिंह की मम्मी को भी झटका लग सकता है। हाल ही में सलमान ने ईशा को उनकी मम्मी का मैसेज दिया था कि अविनाश संग करीबी पर उनकी मां का क्या रिएक्शन है। अब मां का मैसेज मिलने के बाद हाल ही में अविनाश और ईशा को दिल की बात करते हुए देखा गया था। ये दोनों गार्डन एरिया में बैठकर फ्लर्ट कर रहे थे, लेकिन एपिसोड में जो क्लिप देखने को नहीं मिला, अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नेशनल टीवी पर ईशा और अविनाश ने किया किस?
इंटरनेट पर अब ईशा सिंह और अविनाश का किसिंग वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों फ्लर्ट करते-करते खुलेआम नेशनल टीवी पर लिप लॉक करते हुए दिख रहे हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और किस करके अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अब इस वीडियो में इनके प्राइवेट मोमेंट को देखकर तो फैंस भी हैरान हैं कि इतनी जल्दी बात यहां तक कैसे पहुंच गई? कल तक तो ईशा अपने मुंह से ये भी कबूलने के लिए तैयार नहीं थीं कि वो अविनाश के लिए दोस्त से ज्यादा कुछ महसूस करती हैं? आज वो शो में उन्हें लिप्स पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस इसलिए भी हैरान हैं कि ये किसिंग सीन टेलीकास्ट हुए एपिसोड में नजर क्यों नहीं आया?
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: बी-टाउन में धड़ाधड़ बजीं शहनाइयां, पूरे साल चली शादी की धूम
क्या एपिसोड में काट दिया गया ईशा और अविनाश का किस?
तो आपको बता दें, ये वीडियो देखने में भले ही एकदम रियल लग रहा है, लेकिन ये फेक हो सकता है। अगर अविनाश और ईशा ने किस किया होता तो मेकर्स इसे एपिसोड में जरूर दिखाते। वैसे भी मेकर्स तो कब से उस मौके की तलाश में बैठे हैं, जब घर में कोई लव स्टोरी शुरू हो और ‘बिग बॉस 18’ की TRP आसमान छू जाए। ऐसे में अब यही लग रहा है कि इनका ये किसिंग वीडियो फर्जी है। वैसे पहले भी बिग बॉस के कई वीडियो के साथ छेड़छाड़ हो चुकी है और कई बार बवाल भी मच चुका है। अब ईशा और अविनाश भी लग रहा है डीपफेक का शिकार हो गए हैं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
21 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines