Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में ईशा सिंह पहले दिन से विनर बनने की मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं। वो एक तो कलर्स का फेस हैं और ऊपर से उनके शोज भी हिट रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के लिए उन कंटेस्टेंट्स से जुड़ने ज्यादा आसान होता है जिन्हें वो पहले से जानते हों। ये बात अलग है कि अब वो इस शो में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। उनसे शो में 5 ऐसी गलतियां हुई हैं जो अब उन्हें न सिर्फ ट्रॉफी से दूर ले आई हैं बल्कि उनके कभी भी बेघर होने का कारण भी बन सकती हैं।
चुगली में ध्यान
ईशा सिंह पहले हफ्ते से सिर्फ अपने दोस्तों के साथ बैठकर बाकी कंटेस्टेंट्स की चुगलियां कर रही हैं। उन्हें आज तक न तो कोई घर का काम करते हुए देखा गया है और न ही कोई टास्क जीतते हुए। ईशा बस तैयार होकर लोगों पर टिप्पणियां करती हैं।
धोखेबाजी
ईशा सिंह इस शो में सबसे बड़ी धोखेबाज साबित हुई हैं। उन्होंने कभी अपनी दोस्त ऐलिस कौशिक (Alice Kaushik) को धोखा दिया तो कभी विवियन डिसेना (Vivian Dsena) की पीठ में खंजर उतारती हुई नजर आईं। ईशा दोस्ती में तो अविनाश की भी सगी नहीं हैं। उन्हें कोई भी तकलीफ होती है तो वो दोस्ती की बल्कि चढ़ा देती हैं। उनकी ये पर्सनालिटी लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
फेक लव स्टोरी
एक तरफ ईशा फ्लर्ट कर रही हैं और दूसरी तरफ वो अविनाश मिश्रा संग अपने रिश्ते को नाम भी नहीं दे रहीं। अगर अविनाश किसी से बात करें तो ईशा को जलन होती है, लेकिन अविनाश पर जब कोई आरोप लगाए तो ईशा उनसे अपना पल्ला झाड़ लेती हैं। अब लोगों को ईशा का ये मतलबी रिश्ता समझ नहीं आ रहा।
फेक रिश्ते
रजत दलाल (Rajat Dalal) को ईशा अपना भाई बताती हैं, लेकिन दर्शक साफ-साफ देख सकते हैं कि ये रिश्ता भी कितना फर्जी है। ईशा ने इस घर में सिर्फ लोगों के इमोशंस का इस्तेमाल किया है और फायदा निकलने पर उन्हें लात मार दी। उनका ये रूप उन्हें ट्रॉफी से दूर ले आया है और उनकी इमेज नेगेटिव बन गई है।
यह भी पढ़ें: Chum Darang का डाउन फॉल शुरू, 5 मौकों पर कमजोर पड़ा गेम
गेम में कंट्रीब्यूशन
ईशा किसी भी मुद्दे पर अपना ओपिनियन नहीं रखतीं। जो भी अविनाश कहते हैं वो उसमें बस हामी भर देती हैं। ईशा अपना कोई स्ट्रांग स्टैंड नहीं ले पाती और इसी कारण उनके टॉप 5 में शामिल होने के चांस भी कम ही लग रहे हैं। हो सकता है कि जल्द ही वो इस शो से एविक्ट भी हो जाएं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines