Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 ‘टाइम ट्रैवल’ थीम के साथ ‘तांडव’ मचाने के लिए आ चुका है। जी हां, शो के शुरू होते ही इसमें मसाला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस में इस बार एक ऐसी कंटेस्टेंट की भी हुई एंट्री हुई है, जो ‘गंगूबाई’ में नजर आ चुकी हैं। अगर आपने इन्हें फिल्म में मिस कर दिया, तो यहां आप इनके बारे में सब जान सकते हैं, लेकिन इनका कहना है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से बिग बॉस में आई हैं। अब वो किसलिए शो में आई हैं? आइए जानते हैं…
फिल्म ‘गंगूबाई’ में कर चुकी हैं काम
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस की 8वीं कंटेस्टेंट चुम दरांग हैं। जी हां, चुम दरांग ने आलिय भट्ट संग उनकी पॉपुलर फिल्म ‘गंगूबाई’ में भी काम किया है। इसका खुलासा खुद चुम ने बिग बॉस के प्रीमियर में किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो शो में क्यों आई हैं। जैसे ही चुम ने एंट्री की, तो सलमान ने उनका वेलकम किया और उन्हें बताया कि वो सदस्य नंबर 8 क्यों हैं?
शो में क्यों आई हैं चुम?
चुम के बारे में बताते हुए सलमान खान कहते हैं कि ये अरुणाचल प्रदेश की हैं और इन्होंने बहुत सारे ब्यूटी पेजेंट्स जीते हैं। साथ ही सलमान खान कहते हैं कि आपने इन्हें वेब सीरीज और फिल्म में भी देखा है, जैसे- बधाई दो और गंगूबाई का भी हिस्सा रही हैं। इसके बाद अनिरुद्ध आचार्य, चुम से पूछते हैं कि वो शो में क्यों आई हैं, तो चुम जवाब देती हैं कि जीतने के लिए।
ट्रॉफी और फन के अलावा क्या करना चाहती हैं चुम?
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद चुम कहती हैं कि यहां फन करने के लिए और सबसे बड़ी बात कि अरुणाचल को रिप्रजेंट करने के लिए। इसके बाद अनिरुद्ध आचार्य, चुम से उनकी शादी के बारे में सवाल करते हैं, तो सलमान कहते हैं कि आप सबसे बस शादी के बारे में ही क्यों पूछ रहे हैं, तो अनिरुद्ध आचार्य कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि सबका घर बस जाए।
गंगूबाई में क्या रोल?
चुम दरांग की बात करें तो उन्होंने गंगूबाई में चुम का किरदार निभाया था। हो सकता है कि बहुत सारे लोगों ने फिल्म में उनको नोटिस नहीं किया हो, लेकिन बिग बॉस में तो वो अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। देखने वाली बात होगी कि शो में चुम क्या-क्या कमाल करेगी।