Edin Rose Eviction Interview: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में ट्रिपल एविक्शन देखने को मिला, जिसमें दिग्विजय राठी, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का सफर खत्म हो गया। इन तीनों का एक साथ एविक्ट होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एडिन रोज ने अपने जज्बात बयां किए हैं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि आखिर ऐसा कौन सा कंटेस्टेंट है जिसके लिए एडिन का दिल धड़कता था लेकिन वो उसे कह नहीं पाईं। चलिए आपको बताते हैं एडिन ने किस कंटेस्टेंट को खरी-खोटी सुनाई है।
दिग्विजय राठी को पसंद करती थीं एडिन
एडिन रोज ने एविक्शन के बाद इंटरव्यू में कहा कि वो दिग्विजय को पंसद करती थीं। ना ही सिर्फ शक्ल से बल्कि उनकी पर्सनालिटी भी उन्हें बहुत अच्छी लगती थी। जिस तरह से दिग्विजय बात करते थे, जवाब देते थे। वो उन्हें काफी पसंद था। एडिन रोज ने कहा कि उनकी दिग्विजय से ज्यादा बात तो नहीं हो पाई लेकिन वो उन्हें पसंद करती थीं।
ईशा-चाहत की लगाई क्लास
इसके अलावा एडिन ने चाहत पांडे और ईशा सिंह की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि चाहत जितनी खूबसूरत है उतनी ही चालाक लड़की भी है। एक हफ्ते वो शांत रहती है लेकिन अगले ही हफ्ते नॉमिनेट होने के बाद वो अपने असली रंग दिखा देती है। अगले ही पल चाहत आपसे लड़ाई करने लगती है। एडिन ने कहा कि नॉमिनेट होने के बाद चाहत बहुत ज्यादा झगड़ालू हो जाती है।
‘ईशा का गेम सिर्फ अविनाश’
इसी इंटरव्यू में एडिन ने ईशा सिंह की भी जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि ईशा घर में कुछ भी नहीं कर रही हैं। ईशा सिंह का गेम सिर्फ अविनाश के ही ईर्द गिर्द घूमता है। ना ही उसका अपना कोई स्टैंड होता है किसी भी मुद्दे पर। एडिन का कहना है कि ईशा सिर्फ यहां तक अविनाश ही वजह से पहुंची हैं।
कशिश-रजत को बताया फेवरेट
एडिन ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में कशश के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कशिश इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थी जो उन्हें काफी पसंद आई थी। कशिश के साथ उनका रिश्ता दिल से बन गया था और किसी भी कीमत पर उसे वो छोड़ना नहीं चाहती थीं।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का इकलौता चिराग, जिसने खुद को फिल्मों से किया दूर, आज कर रहे टीचर की नौकरी!
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
48 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines