Edin Rose Eviction Interview: बिग बॉस 18 में एक साथ ट्रिपल एविक्शन ने घरवालों को शॉक्ड कर दिया है। मिड वीक में दिग्विजय सिंह राठी घर से बेघर हुए। इसके बाद वीकेंड का वार में यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज का सफर खत्म हो गया। एक हफ्ते में 3 लोगों के बेघर होने से फैंस भी हैरान हैं। खैर एलिमिनेट होने के बाद एडिन ने लेटेस्ट इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने घरवालों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। एडिन ने यह भी बताया कि घर में उनका क्रश कौन था। इसके अलावा उन्होंने विनर का नाम भी रिवील किया। बता दें कि एडिन पिछले महीने ही वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस 18 में पहुंची थीं। एक महीने के अंदर ही वह बेघर हो गई हैं।
इन घरवालों के खिलाफ किए खुलासे
बिग बॉस 18 से एलिमिनेट होने के बाद एडिन रोज का लॉगआउट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में इंटरव्यू देते हुए उन्होंने सबसे पहले कशिश कपूर की तारीफों के पुल बांधे। इसके अलावा बताया कि वह दिग्विजय सिंह राठी को काफी पसंद करती थीं। उनके लुक्स की वह फैन थीं। इस दौरान एडिन ने घरवालों पर अपनी भड़ास भी निकाली। एडिन ने सबसे पहले चाहत पांडे के खिलाफ जहर उगला।
इंटरव्यू में एडिन ने कहा कि उन्होंने चाहत पांडे से ज्यादा खूबसूरत लड़की नहीं देखी है लेकिन उनसे ज्यादा चंट लड़की भी नहीं देखी है। उन्होंने कहा, ‘चाहत जिन्हें घर में बहन बोलती हैं, नॉमिनेशन के बाद उन्हीं से लड़ती हैं। चाहत की वजह से मैं दो बार नॉमिनेट भी हुई।’ ईशा सिंह के बारे में बात करते हुए एडिन ने कहा, ‘ईशा घर में कुछ नहीं करती हैं। वह अविनाश मिश्रा के साथ लव एंगल चला रही हैं और इसलिए वह घर में बनी हुई हैं।’
यह भी पढ़ें: Yamini Malhotra ने बताया सबसे ‘जहरीला’ कौन? घरवालों के चेहरों से उतारे नकाब
शिल्पा को दिया गेमर का टैग
एडिन ने शिल्पा शिरोडकर को गेमर का टैग देते हुए अपनी भड़ास निकाली। इसके अलावा करणवीर मेहरा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘करण में गेम को लेकर काफी क्रेज है। वह 4 घंटे वर्कआउट करते हैं। उन्होंने मुझे 4 घंटे तक कंधे पर उठाया था। अगर टास्क और देर चलता तो हम जीत सकते थे।’
करणवीर के लिए क्या बोलीं एडिन
बता दें कि बेघर होने के बाद एडिन ने करणवीर की तारीफ की है लेकिन टाइम गॉड के टास्क के दौरान जब करण ने उन्हें 4 घंटे तक कंधे पर उठाया था और फिर भी दोनों टास्क हार गए थे, जब एडिन ने करण से काफी झगड़ा किया था। इस बिहेवियर के लिए एडिन को काफी ट्रोल भी किया गया था। यह बात अलग है कि अगर एडिन, करणवीर के साथ बनाकर चलतीं तो शायद वह इतनी जल्द बेघर नहीं होतीं।
किस कंटेस्टेंट को बताया विनर
एडिन से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से शो का विनर कौन होना चाहिए तो उन्होंने भी यामिनी मल्होत्रा की तरह रजत दलाल का नाम लिया। एडिन ने रजत की तारीफ करते हुए कहा कि उनके हिसाब से रजत को पता है कि घर में अपने ओपिनियन कहां देने हैं। कहां पर क्या करना है। उनकी मेंटल कैपेसिटी काफी स्ट्रॉन्ग है। एडिन ने कहा कि उनकी नजर में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का हकदार सिर्फ रजत दलाल हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines