Edin Rose Share Horrible Experience: बिग बॉस 18 फेम एक्ट्रेस एडिन रोज के साथ मुंबई में बदसलूकी हुई है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। एडिन ने अपने साथ हुई खौफनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह अपने दोस्त के साथ कहीं बाहर गई थीं, तब एक शराबी ने उनका पीछा किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताया कि मुंबई में ऑटो रिक्शा की सवारी करते वक्त उन्हें सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हुआ। इस वजह से उन्हें जुहू पुलिस स्टेशन के पास ऑटो रोकना पड़ा जिससे पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई करे।
एडिन रोज ने सुनाई आपबीती
एडिन रोज ने लिखा, ‘मैं 2020 से मुंबई में रह रही हूं। मुझे आजतक इस शहर में असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। मैं अपनी दोस्त के साथ जुहू से बांद्रा ऑटो रिक्शा से जा रही थी। मैंने मास्क लगाया हुआ था जिससे कोई पहचान नहीं सके। आज ऐसा नहीं हुआ था। एक जगुआर में शराब पीकर एक व्यक्ति आया और वह करीब 20 मिनट तक लगातार हमारा पीछा करता रहा। वह व्यक्ति शराब के नशे में था और दाएं-बाएं गाली दे रहा था।’
एडिन ने पोस्ट में बताया, ‘उस व्यक्ति ने नशे में गाड़ी चलाकर सड़क पर सभी की सुरक्षा को खतरे में डाला। साथ ही हमें बताने की कोशिश की कि वह पीछे नहीं हटेगा। जब हमने उसका चेहरा और कार की नंबर प्लेट को कैमरे में रिकॉर्ड किया इसके बावजूद वह व्यक्ति पीछा करता रहा।’
यह भी पढ़ें: Chhaava का क्लाइमैक्स देख फाड़ी मल्टीप्लेक्स की ‘स्क्रीन’, भरूच से आरोपी गिरफ्तार
समय रैना के शो पर कटाक्ष
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट ने आगे लिखा, ‘मेरे ऑटो ड्राइवर ने रिक्शा को रोका तो उस व्यक्ति ने भी अपनी कार को रोक दिया। वह तब तक पीछा करता रहा, जब तक मैं जुहू पुलिस स्टेशन के पास रुक नहीं गई।’ एडिन रोज ने अपनी पोस्ट में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट की कंट्रोवर्सी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘सब लैटेंट-लैटेंट कर रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दो।’
सुरक्षा पर उठाया सवाल
एक्ट्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए एडिन रोज ने कहा कि वह खुद के लिए इस परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हैं लेकिन कोई और उस स्थिति में होता जो नहीं लड़ सकता तो क्या होता? एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आप लोग अपनी बेटियों को बाहर नहीं निकलने की बजाए बेटों को सार्वजनिक रूप से बिहेवियर करने की शिक्षा क्यों नहीं देते हैं? जिससे हम सुरक्षित महसूस कर सकें।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines