Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का ऐसा हाइप बना हुआ है कि हर कोई देख रहा है। चाहे बच्चा हो या बड़ा हर किसी को इस रियलिटी शो को देखने में मजा आ रहा है। हालांकि शुरुआत में लोग बोर हो रहे थे, लेकिन अब तो एंटरटेनमेंट ओवरलोड हो रहा है। यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे जा चुका बिग बॉस अब लिस्ट में ऊपर आ रहा है। वहीं अब एक ऐसा ट्विस्ट आया है कि खुद बिग बॉस ही अपने बनाए जाल में फंस गए हैं।
ऐसे में दो कंटेस्टेंट तो उनके गले की हड्डी बन गए हैं जो न तो उगले बन रहे हैं और न निगले। हम बात कर रहे हैं रजत दलाल (Rajat Dalal) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जो लगातार खबरों में बने हुए हैं। वहीं अब वो फंसते नजर आ रहे हैं और दोनों पर इविक्शन की तलवार लटक गई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बिग बॉस के घर में अविनाश मिश्रा और वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी आगे बढ़ गई की दोनों की हाथापाई शुरू हो गई। अविनाश का तो नेचर आप जानते ही हैं, वो आपे से बाहर हो गए और गुस्से में आग बबूला होकर दिग्विजय का कोलर पकड़ लिया। बात इतनी आगे बढ़ गई की घरवालों ने भी इविक्शन की मांग कर डाली।
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य की जिंदगी अरबाज खान जैसी, 2 संयोग जो दे रहे बड़े हिंट
सलमान खान के हाथ में फैसला
दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा की लड़ाई तो हो ही रही थी इसमें नए टाइम गॉड बने रजत दलाल भी कूद पड़े। ऐसे में अब कहीं न कहीं वो भी विवादों के घेरे में आ गए हैं। बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार तो हो नहीं रहा है। अब कहा जा रहा है कि इसका फैसला वीकेंड का वार में होगा कि कौन घर में रहेगा कौन बाहर होगा या दोनों पर इविक्शन की गाज गिरेगी।
क्या कहती है जनता
हालांकि सलमान खान का फैसला तो हमें नहीं पता लेकिन जनता का फैसला सामने आ गया है जिसमें उन्होंने बता दिया है कि किसे घर से बाहर होना चाहिए। दरअसल हमने News24 पर एक पोल चलाया जिसमें जनता से पूछा कि इन दोनों को घर से बाहर होना चाहिए या नहीं। इस पर ऑडियंस ने अपनी राय दे दी है और अधिकतर लोगों ने तो यही कहा है कि दोनों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
वहीं कुछ का ये भी कहना है कि अगर दोनों घर से बाहर हो जाएंगे तो शो को मसाला कौन देगा। ऐसे में कहीं न कहीं इन दोनों के बाहर होने से टीआरपी पर भी असर पड़ सकता है। अगर जनता की मानें तो रजत और अविनाश का इविक्शन होगा, लेकिन असली फैसला तो वीकेंड का वार में सुनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिनेमा की मनहूस मूवी, जिसे देखने से गई 100 से ज्यादा लोगों की जान, जानें कैसे बनी रहस्यमयी फिल्म
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines