Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले अब दूर नहीं है, सिर्फ 3 दिन के बाद ग्रैंड फिनाले में विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। अभी घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें से दो का बाहर जाना तय है तभी को टॉप 5 फिनाले की रेस में शामिल होंगे। इसी बीच बचे हुए कंटेस्टेंट के रोने वाले वीडियो और फोटो सामने आए हैं जिन्हें देख ऑडियंस भी इमोशनल हो गई।
हाल ही में बिग बॉस 18 के निर्देशक ओमंग कुमार बतौर गेस्ट घर में आए और उन्होंने सभी घरवालों को उनके घर के फेवरेट कोने में बैठने के लिए कहा। वो सभी घरवालों के लिए गिफ्ट के तौर पर उनके फैमिली मेंबर के खत लाए। इन खतों को पढ़ सभी घरवाले रो पड़े, ईशा सिंह और करणवीर मेहरा का तो रो रोकर बुरा हाल था। वहीं घर में से एक का इविक्शन भी होने वाला है…
ईशा सिंह हुई इमोशनल
निर्देशक ओमंग कुमार बिग बॉस के घर में बतौर गेस्ट आने वाले हैं। बिग बॉस 18 के अंदर की खबरें देने वाले फैन पेज BiggBoss24x7 पर ईशा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओमंग कुमार ने ईशा सिंह को उनकी मां का खत दिया जिसे पढ़ ईशा इतनी इमोशनल हो गईं कि वो फूट-फूटकर रोने लगीं। ओमंग ने विवियन को भी उनकी वाइफ का खत दिया जिसे पढ़ घर का लाडला भी अपने आंसू रोक न पाया।
यह भी पढ़ें:कैंसर से लड़ रही Hina Khan के नए पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘दुख दूर नहीं’…
करणवीर मेहरा का भी हुआ बुरा हाल
ओमंग कुमार ने करणवीर मेहरा को भी उनकी मां का खत दिया। जो करणवीर एकदम सख्त नजर आता है और दूसरों को परेशान करता है वो भी अपनी मां का खत पढ़ रो पड़ा। अविनाश को भी उनकी मां का खत आया तो चुम दरांग को उनकी बहन ने चिट्ठी लिखी जिसे पढ़ वो भी यादों में खो गईं। वहीं बाहर से सख्त और अंदर से नरम रजत दलाल भी मां का पत्र पढ़ दुखी हो गया।
शिल्पा शिरोडकर को तो संग ले गए ओमंग
ओमंग कुमार ने शिल्पा शिरोडकर को उनके पति का खत दिया जिसे देखते ही वो बहुत खुश हो गईं। अपने पति का खत पढ़ शिल्पा रोने लगीं। हालांकि इससे पहले भी वो कई बार फैमिली को याद कर बिग बॉस के घर में इमोशनल हुई हैं। वहीं बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss24x7 के अनुसार, एक्ट्रेस का मिड-वीक शॉकिंग इविक्शन भी आज के एपिसोड में हो जाएगा, और ओमंग उन्हें अपने साथ ही ले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शिल्पा के बाद ये कंटेस्टेंट होगा OUT, ताजा प्रीडिक्शन में नाम गायब
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
31 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines