Digvijay Rathee Bollywood Break: बिग बॉस 18 में के एक्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी भले ही शो की ट्रॉफी जीतने से चूक गए हों लेकिन उनके हाथ बड़ा मौका लगा है। रियलिटी शोज के किंग रह चुके दिग्विजय अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्हें हाल ही में बॉलीवुड एक्टर साेनू सूद के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल, साेनू सूद इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतह’ की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की प्रमोशन के दौरान दिग्विजय राठी भी सोनू सूद के साथ फिल्म को प्रमोट करते नजर आए जहां खुलासा हुआ कि वह इस फिल्म का पार्ट हैं।
सोनू सूद के साथ आएंगे नजर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय राठी को एक्टर सोनू सूद के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में पैपराजी दिग्विजय से सवाल करते हैं कि ‘दिग्विजय सर, सोनू सूद की फिल्म फतह में आपका एक कैमियो है।’ इस पर दिग्विजय कहते हैं कि उन्हें भी इस बारे में कुछ नहीं पता था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।
वीडियो में साेनू सूद कहते हैं, ‘कहते हैं ना कि कुछ बड़ा हो तो परिवार वालों का एक शगुन ले लेना चाहिए। दिग्विजय का फिल्म में एक शगुन है। उसकी जिंदगी में अभी बहुत कुछ बड़ा होने वाला है। आप दुआओं में रखना। हो ही जाएगा।’ इसके अलावा भी कुछ ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि दिग्विजय राठी फिल्म ‘फतह’ में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Rajat Dalal की वजह से बेघर होंगी Chahat Pandey! वजह कर देगी हैरान
एविक्शन को बताया था अनफेयर
बता दें कि दिग्विजय राठी ने बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो के दौरान वह अधिकतर घरवालों के निशाने पर रहे लेकिन दर्शकों ने उन्हें फुल सपोर्ट किया। घरवालों के वोटों के आधार पर जब दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हुए थे, तब सोशल मीडिया पर मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया था। उनके एविक्शन को बायस्ड और अनफेयर तक कहा गया था।
ये 5 ट्रॉफी जीतकर भी गुमनाम
बता दें कि दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी भले ही नहीं जीते हों लेकिन बॉलीवुड में एंट्री मिलना उनके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है। कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी रहे हैं, जिन्होंने शो जीता लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे ही 5 कंटेस्टेंट्स राहुल रॉय, आशुतोष कौशिक, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और एमसी स्टैन हैं, जो फिल्मी पर्दे से दूर हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines