Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Vs Siwet Tomar: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 से आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। अब शो के 2 कंटेस्टेंट्स कन्फर्म बताए जा रहे हैं। जी हां खबर है कि अब शो के लिए जिन दो कंटेस्टेंट्स को कन्फर्म कर दिया गया है उनका आपस में घर के अंदर क्लैश होने वाला है। मेकर्स ने अब शो को हिट कराने का फॉर्मूला ढूंढ निकाला है। जिन दो कंटेस्टेंट्स को मेकर्स घर के अंदर भेजने वाले हैं उनका पिछले एक साल से ही पंगा चल रहा है। इससे पहले दोनों ही दो बड़े रिएलिटी शोज में एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट्स जिनको अब शो का ऑफर मिला है चलिए रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
दिग्विजय राठी और सिवेत तोमर का आमना-सामना
बिग बॉस 18 को लेकर अभी से काफी कयास लगाए जा चुके हैं। कई कंटेस्टेंट के नाम अब तक सामने आए हैं। हालांकि फिलहाल कोई भी कंटेस्टेंट कन्फर्म्ड नहीं है। लेकिन जो दो नाम अब शो को लेकर सामने आ रहे हैं वो एमटीवी के ही स्प्लिट्सविला X15 के कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। जी हां दिग्विजय राठी और सिवेट तोमर का नाम अब बिग बॉस के लिए सामने आ रहा है।। ऐसा कहा जा रहा है कि दिग्विजय राठी और सिवेट तोमर के बीच के लफड़े को मेकर्स अच्छे से इस्तेमाल करना चाहते हैं। दोनों कंटेस्टेंट्स की कट्टर दुश्मनी को मेकर्स टीआरपी के लिए यूज करन चाहते हैं।
दिग्विजय-सिवेट में छत्तीस का आंकड़ा
आपको बता दें सिवेट और दिग्विजय के बीच 36 का आंकड़ा है। शो ‘रोडीज’ से ही दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। अगर एक साथ दोनों बिग बॉस 18 के घर में शामिल होते हैं तो ऑडियंस को खूब ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। इससे शो की टीआरपी भी काफी बढ़ सकती है। इस बार स्प्लिट्सविला X15 की टीआरपी भी रिकॉर्डतोड़ आई थी। शो भले ही अब खत्म हो चुका है लेकिन शो का हैंगओवर अभी उतरा नहीं है।
दिग्विजय राठी ने बिग बॉस करने का दिया हिंट
हर साल बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स काफी बाद में ही रिवील हो पाते हैं। आखिरी वक्त पर पता चलता है कि कौन सा कंटेस्टेंट शो में जा रहा है लेकिन स्प्लिट्सविला X15 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय ने पहले से ही अपने लाइव में हिंट दे दिया है। दरअसल दिग्विजय ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा है कि ठीक है दोस्तों अब मिलते हैं एक नए शो में। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय बिग बॉस की ही बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 500 रुपये भी नहीं थी इस सुपरस्टार की पहली सैलरी, कभी कॉफी शॉप में काम किया करती थीं ‘स्त्री’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines