हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Digvijay Rathee का Bigg Boss 18 में असली चेहरा रिवील, 5 चाल में 'गेम बेनकाब'

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में एक-एक कर सारे कंटेस्टेंट्स के मुखौटे उतरते जा रहे हैं। कभी टास्क में तो कभी लड़ाई-झगड़ों में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे दुनिया को देखने को मिले हैं। इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट पूरी तरह से एक्सपोज हो गया है और उसका गेम डिकोड कर लिया गया है। ये कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर घर में एंट्री लेने वाले दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee) हैं। वो शो में काफी बवाल कर रहे हैं और दुश्मनियां निभाकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वहीं, उनकी 5 चालों ने उन्हें बेनकाब कर दिया है। अब वो क्या हैं चलिए जानते हैं?

View this post on Instagram

A post shared by Digvijay Singh Rathee (@digvijay_rathee)

---विज्ञापन---

दिल छोड़ दिमाग का इस्तेमाल

बिग बॉस में वही कंटेस्टेंट जीतता है जो दिमाग नहीं दिल से आगे बढ़ता है, लेकिन दिग्विजय सिंह राठी इस शो में पूरी तरह से दिमाग चला रहे हैं। वो हाल ही में वीकेंड का वार पर एक्सपोज हुए हैं, जब फराह ने घरवालों को फैसला करने के लिए कहा था कि वो किसे बेघर करना चाहते हैं। ऐसे में वो करण को समझाते हुए दिखे कि उन्हें दिमाग चलाना चाहिए था, नहीं तो चुम भी बाहर हो सकती थीं। ऐसे में फराह ने करण की तरफदारी करते हुए कहा था कि करण दिल से खेल रहे हैं और उन्होंने जिसका नाम लिया उसमे सच्चाई दिखी, जबकि दिग्विजय के फैसले में कैलकुलेशन नजर आई।

दुश्मन के दुश्मन से दोस्ती

हाल ही में रजत दलाल ने दिग्विजय की चाल को बेनकाब किया है। रजत ने बताया कि उनकी और करण की इतनी गहरी दोस्ती का क्या कारण है? दरअसल, दिग्विजय पहले दिन से अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को पसंद नहीं करते और करण उन दोनों के दुश्मन हैं। ऐसे में दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है और दिग्विजय ने भी यही समीकरण बिठाकर करण से दोस्ती की है। वैसे भी दिग्विजय शो में खुद बोल चुके हैं कि वो किसी पर भी भरोसा नहीं करते और बिना भरोसे के न दोस्ती होती है और न ही कोई रिश्ता टिकता है।

---विज्ञापन---

सभी झगड़ों की जड़

फराह खान ने दर्शकों को और बाकी कंटेस्टेंट्स को क्लैरिटी देते हुए रिवील किया है कि दिग्विजय विक्टिम नहीं बल्कि मेन कलप्रिट हैं। दरअसल, पहले दिग्विजय को लोगों की सिम्पथी मिल रही थी कि बिग बॉस में बार-बार उन्हें धक्के पड़ रहे हैं और उनके साथ हिंसा हो रही है। लेकिन फराह ने बताया कि जहां भी फिजिकल वायलेंस होता है, वहां दिग्विजय इन्वॉल्व होते हैं और वो ही लड़ाई शुरू करते हैं। यानी पहले खुद झगड़ा करो और बाद में विक्टिम कार्ड खेलो।

View this post on Instagram

A post shared by Digvijay Singh Rathee (@digvijay_rathee)

---विज्ञापन---

दिल में जलती पुराने बदले की आग

दिग्विजय इस शो में अभी तक पुरानी दुश्मनी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। स्प्लिट्सविला से अभी तक उनकी और कशिश कपूर की दुश्मनी बरकार है। एक तरफ कशिश कभी उनकी तरफदारी कर भी देती हैं, लेकिन दिग्विजय तो कशिश को शो से बाहर निकालने की साजिश रच रहे हैं। हाल ही में वो करण और शिल्पा को मैन्यूपुलेट कर रहे थे कि उन्हें कशिश के खिलाफ वोट देकर उसे आउट कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इस रियलिटी शो में भी दिख सकते हैं Bigg Boss 18 के 5 चेहरे, 3 मेल 2 फीमेल लिस्ट में शुमार

---विज्ञापन---

दोस्त की पीठ पर सवार होकर उसको ही घोंपा खंजर

दिग्विजय की जब बिग बॉस में एंट्री हुई थी तो वो रजत दलाल को न सिर्फ दोस्त बल्कि भाई बता रहे थे। रजत ने हर मुश्किल समय में दिग्विजय का साथ दिया। यहां तक कि झगड़े के बीच रजत ने दिग्विजय को टाइम गॉड भी बना दिया। हालांकि, दिग्विजय ने हमेशा रजत का फायदा ही उठाया है। पहले वो उनकी पीठ पर चढ़कर शो में आगे बढ़े और जब काम हो गया तो दिग्विजय ने रजत को लात मार दी और उनके दुश्मन करण की पार्टी जॉइन कर ली।

Sponsored Links by Taboola