हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Digvijay Rathee ने किए 3 खुलासे, बताई अपनी सबसे बड़ी गलती

Digvijay Rathee Eviction Interview: ‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी के बेघर होते ही फैंस काफी गुस्से में हैं, ऐसे में दिग्विजय राठी ने एविक्ट होते ही लाइव में क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Digvijay Rathee Eviction Interview

Digvijay Rathee Eviction Interview: ‘बिग बॉस 18’ के घर से हाल ही में दिग्विजय राठी के एविक्शन के बाद उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे। दिग्गी गैंग काफी गुस्से में भी है क्योंकि उनका एविक्शन घरवालों के वोटों के आधार पर किया गया लेकिन जनता को मौका ही नहीं दिया गया उन्हें बचाने या फिर वोट आउट करने का। ऐसे में दिग्विजय राठी ने अपने सभी फैंस के लिए बेघर होने के बाद लाइव किया, जिसमें उन्होंने काफी कुछ कहा है। क्या कुछ कहा है दिग्विजय राठी ने, चलिए आपको बताते हैं।

दिग्विजय राठी बोले- मैं सच्चा था

दिग्विजय राठी ने अपने लाइव में कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी सबसे बड़ी गलती ये रही कि वो बहुत ही सच्चे थे। बस यही कारण बन गया उनके एविक्शन का। दिग्विजय राठी ने वैसे तो अपने लाइव में अपने सभी फैंस से बार-बार बस एक ही बात कही कि वो सब परेशान ना हों क्योंकि दिग्विजय जहां पर भी हैं, काफी खुश हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैं अपने स्पेस में काफी खुश हूं दोस्तों। मुझे यहां काफी अच्छा लग रहा है।

पर्सनल लाइफ पर क्या बोले दिग्विजय?

जब दिग्विजय बिग बॉस के घर में थे तो बाहर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। उनके रिलेशनशिप को लेकर कई लोग बातें कर रहे थे। उन्नति तोमर के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे थे। उन्नति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्विजय से ब्रेकअप का ऐलान भी किया था। इन सभी बातों पर दिग्विज ने सीधे-सीधे रिएक्ट तो नहीं किया लेकिन बोले कि मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर जो कुछ भी चल रहा है मैं उस पर कुछ भी नहीं कहूंगा। आप सब को पता है कि मैं कैसा हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। इतना ही नहीं दिग्विजय ने तो यहां तक कह दिया कि कुछ लोग मेरे नाम पर बहुत फुटेज लेने की कोशिश कर रहे थे बाहर, ये मुझे अब पता चला है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने चौंकाया, टाइम गॉड Shrutika का ही कटा पत्ता!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें