Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में वीकेंड का वार पर फराह खान ने आकर करणवीर मेहरा की जमकर तारीफ की है। फराह ने कहा है कि पूरी की पूरी गेम ही सिर्फ करणवीर के ही आस-पास घूम रही है और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स सिर्फ उन्हीं के बारे में बात करते हैं। इसी बीच वीकेंड का वार के एपिसोड में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद अब करणवीर और चुम दरांग की पक्की दोस्ती में दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं करणवीर और चुम दरांग की दोस्ती में फूट आखिर कैसे पड़ गई।
करणवीर ने लिया सारा का नाम
दरअसल शो की होस्ट फराह खान ने सभी कटेस्टेंट्स से कहा कि वो एक-एक कर अपना नाम बताएं जिसे घर जाना चाहिए। जो लोग इस बार नॉमिनेट थे उनमें से सभी कंटेस्टेंट्स को एक कंटेस्टेंट का नाम देना था। इसी प्रक्रिया के दौरान बहुत सारे लोगों ने चुम दरांग का नाम लिया वहीं बहुत सारे कंटेस्टेट्स ने कशिश कपूर का भी नाम लिया। इसी दौरान जब करणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कशिश का नाम नहीं बल्कि सारा का नाम लिया। सारा का नाम उससे पहले सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट द्वारा लिया गया था। ऐसे में करणवीर और शिल्पा द्वारा सारा का नाम लेना चुम को काफी खटक गया।
दिग्विजय-चाहत ने उठाए दोस्ती पर सवाल
इस प्रक्रिया के बाद फराह ने बताया कि इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हो रहा है लेकिन इसके बाद चाहत पांडे और करणवीर ने करणवीर की दोस्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आपके लिए चुम की दोस्ती से बढ़कर सारा की दुश्मनी है। इस पर करणवीर के पास कोई जवाब नहीं था। उनके पास कुछ भी कहने के लिए नहीं था। करणवीर ने इस पर कहा कि मैंने अपनी तरफ से गणित लगाया था, मुझे पता था कि मैं क्या कर रहा हूं।
चुम ने करणवीर-शिल्पा से जताई नाराजगी
इसके बाद चुम दरांग ने भी शिल्पा और करणवीर से सवाल पूछा कि आपने क्यों नंबर्स के हिसाब से वोट नहीं किया। जबकि आपको पता था कि मैं आउट हो सकती थी। करणवीर ने इस पर कहा कि मैंने अपनी तरफ से सारा गणित लगा दिया था।
करणवीर ने क्या गणित लगाया?
दरअसल जब पूरी प्रक्रिया के दौरान करणवीर का नंबर आया तो कशिश कपूर को पहले से ही सबसे ज्यादा वोट्स मिल चुके थे। ऐसे में करणवीर को पता था कि अब चाहे वो कशिश का नाम लें या ना लें, वैसे भी कशिश जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने एक्सपोज की Bigg Boss की गेम, नो इविक्शन पर उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
10 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
11 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
12 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
13 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines