Dheeraj Dhoopar Talk About Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ शुरू हो चुका है। शो का पहला एपिसोड बीती रात 10 बजे टीवी पर टेलीकास्ट हुआ जिसे दर्शकों ने फुल एन्जॉय किया। इस बार शो में अधिकतर कंटेस्टेंट्स टीवी के चर्चित चेहरे हैं। अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स ने ‘कुंडली भाग्य’ एक्टर धीरज धूपर से भी संपर्क किया था लेकिन उस वक्त एक्टर ने मेकर्स के ऑफर को ठुकरा दिया था।
धीरज धूपर को शो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे लेकिन उनके इस फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब लंबे वक्त के बाद ‘कुंडली भाग्य’ एक्टर ने बिग बॉस 18 का ऑफर ठुकराने पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही शो नहीं करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
धीरज धूपर ने बताई शो ठुकराने की वजह
टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में धीरज धूपर ने बिग बॉस 18 का ऑफर ठुकराने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘रब से है दुआ मेरे बच्चे की तरह है। ये मेरा शो है, जिसे करने से मैं मना नहीं कर सकता था। मैं दूसरे रियलिटी शो के लिए इस शो को मना नहीं करना चाहता था। मैं रब से है दुआ के साथ आखिरी तक जुड़ा रहूंगा। मैं इसके अलावा कुछ और नहीं सोच सकता। हमारे शो की TRP बढ़ रही है। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं।’ धीरज ने आगे कहा, ‘मुझे पिछले 4-5 साल से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। मैं फ्यूचर में इस शो का हिस्सा बनना चाहता हूं।’
जब धीरज धूपर से पूछा गया कि जो फैंस उन्हें सलमान खान के शो में देखना चाहते थे, उनसे आप क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, ‘मुझे माफ करना दोस्तों… आप लोग इस साल मुझे बिग बॉस में नहीं देख पाएंगे। लेकिन आप लोग रब से है दुआ जरूर देखते रहिए। आगे चलकर कभी अगर मैं बिग बॉस का हिस्सा बनता हूं, उस वक्त आप लोग जरूर देखना।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में क्यों ट्रोल हुए अनिरुद्धाचार्य? वायरल होने लगे कथावाचक के थ्रोबैक वीडियो
धीरज धूपर का फेवरेट कंटेस्टेंट कौन?
धीरज धूपर से जब पूछा गया कि बिग बॉस 18 में जिन सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, उनमें से उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है? इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे अभी तक करणवीर मेहरा काफी प्रोमेसिंग लगे हैं।’ इस तरह बातों ही बातों में धीरज ने करणवीर को अभी के लिए फिलहाल अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया है। बता दें कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 करने से पहले रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आए थे। उन्होंने इस शो को न सिर्फ जीता बल्कि सबसे पहले टिकट टू फिनाले में अपनी जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट भी वही थे। खतरों के खेल को जीतकर अब एक्टर बिग बॉस का हिस्सा बने हैं।
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 अपने पहले ही दिन से काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। शो के पहले ही दिन बिग बॉस ने घरवालों को टाइम का तांडव की झलक दिखा दी है। वहीं राशन के लिए खतरनाक टास्क भी दिया है। पहले दिन शो में काफी कुछ देखने को मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस शो में क्या कुछ खास देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines