Bigg Boss 18 Copy Contestants: बिग बॉस पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर सीजन में शो की थीम अलग होती है। कंटेस्टेंट्स अलग होते हैं लेकिन घरवालों की तुलना पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स के साथ होना कोई नई बात नहीं है। बिग बॉस 18 टाइम के तांडव में हम आपको 5 ऐसे सीन्स के बारे में बताएंगे जो कंटेस्टेंट्स ने कॉपी किए तो दर्शकों को पुराना सीजन याद आ गया। तो चलिए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 18 के ऐसे ही मौके पर जब कंटेस्टेंट्स के एक्शन ने पुराने सीजन की याद ताजा करा दी।
अविनाश मिश्रा ने की तोड़फोड़
बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अविनाश मिश्रा पहली बार तांडव मोड में दिखाई देंगे। दरअसल, सभी घरवाले अविनाश से कहते हैं कि तुम गेम में बने रहने के लिए ईशा के साथ फेक लव क्रिएट कर रहे हो। इससे गुस्सा होकर अविनाश घर में तोड़फोड़ करने लगते हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 में शालीन भनोट भी टीना दत्ता के सामने ऐसे ही तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Avinash Mishra को क्या बोल दिया? एक्स पर ट्रेंड हुआ ‘Shame On Kashish’
यामिनी में नजर आईं शहनाज
बता दें कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा बिग बॉस 18 से एविक्ट हो चुकी हैं लेकिन वह घर में जब तक रही हैं, उन्हें बिग बॉस 13 की शहनाज गिल से कंपेयर किया जाता रहा है।
रजत दलाल ने सिद्धार्थ को किया कॉपी
बिग बॉस 13 में आए दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा से सोलो प्लेयर रहे थे। उन्हें हमेशा यह कहते हुए सुना भी गया था। इस सीजन में रजत दलाल उन्हें कॉपी करते हुए नजर आए हैं, जब रजत ने कहा है कि वह सोलो खेलेंगे और बाकी सब भाड़ में जाएं। बता दें कि डिट्टो यही डायलॉग सिद्धार्थ ने भी बोला था।
लव ट्रायएंगल पहले भी दिख चुका
बिग बॉस 18 में बीते दिन अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर का झगड़ा इस बात पर हुआ क्योंकि कशिश का कहना था कि अविनाश ने उन्हें लव ट्रायएंगल बनाने का हिंट दिया है। जाहिर है कि अविनाश और ईशा का लव एंगल पहले से चल रहा है। यह ट्रायएंगल बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ भी देखा गया था।
करणवीर मेहरा का गौतम गुलाटी कनेक्शन
करणवीर मेहरा जब से बिग बॉस 18 में आए हैं, हर हफ्ते वह घरवालों और मेकर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। एक वक्त था जब पूरा घर उनके खिलाफ था। इसके बावजूद करणवीर बगावत करते हुए गेम खेल रहे हैं। उनका गेम देखकर फैंस को काफी हद तक पिछले सीजन के विनर गौतम गुलाटी की याद आ जाती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines