Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के कुछ कंटेस्टेंट्स को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के इस शो में कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो चाहे तो एक और रियलिटी शो में शामिल हो सकते हैं। अब ‘बिग बॉस 18’ के 5 ऐसे चेहरे सामने आए हैं, जो कलर्स के एक और रियलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं। ये शो है रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी’। इस स्टंट बेस्ड शो में हर साल बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स नजर आते हैं। ऐसे में अगर इस साल भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने का ऑफर मिलता है, तो कौन-कौन मजबूत दावेदार हैं उनके नाम जान लेते हैं?
Avinash Mishra
अविनाश मिश्रा को आप बिग बॉस के घर में ‘खतरों के खिलाड़ी’ में काम करने की इच्छा जताते हुए देखेंगे। वो करण वीर मेहरा से मजाक-मजाक में कहते हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में काम दिलवा दो। वैसे भी इस शो में अविनाश पूरा समय या तो अग्रेशन दिखाते हैं या वर्कआउट करते हुए नजर आते हैं। अब उनके इस वर्कआउट का कोई फायदा हो रहा है या नहीं, ये तो तभी पता चलेगा जब वो रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करेंगे।
Eisha Singh
ईशा सिंह भी शो में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए गेम खेल सकती हैं। वैसे भी बिग बॉस में ईशा माइंड गेम्स तो खेल ही रही हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उन्हें भी एंट्री मिल सकती है। ईशा को उस शो में देखने के लिए तो फैंस भी एक्साइटेड होंगे।
Chum Darang
चुम दरांग को बिग बॉस के बाद स्टंट करते हुए देखना मजेदार होगा। चुम देखने में पतली-दुगली सी लगती हैं लेकिन जब-जब स्ट्रेंथ दिखाने का मौका मिलता है तो चुम सभी के होश उड़ा देती हैं। वो ‘बिग बॉस 18’ की सबसे मजबूत फीमेल कंटेस्टेंट हैं और लड़कों को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
Digvijay Singh Rathee
दिग्विजय अब तक 2 रियलिटी शोज कर चुके हैं और बिग बॉस उनका तीसरा शो है। ऐसे में हो सकता है कि इस शो के बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन में भी दिखाई दे जाएं। वैसे भी इस सीजन वो बिग बॉस में काफी हाईलाइट हो रहे हैं। हाल ही में फराह खान ने रिवील किया है कि जब भी कोई हाथापाई होती है तो दिग्विजय ही उसकी शुरुआत करते हैं। ऐसे में जब वो रोहित शेट्टी के शो में जाएंगे तो क्या कमाल करेंगे वो देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के बाद Avinash Mishra किस शो में आएंगे नजर? खुद दिया हिंट
Rajat Dalal
रजत दलाल ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सबसे मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं। रजत ने पहले ही अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ दिखाकर देश को कई मेडल दिलवाए हैं। बिग बॉस के घर में भी रजत दलाल अपनी पहलवान वाली ताकत का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में अगर रजत को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स अप्रोच करते हैं वो स्टंट कर सभी को पछाड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
56 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines