Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब एक कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोई है जो अब सबको खटकने लगा है और हर कोई इस कंटेस्टेंट को शो पर अब टारगेट करने वाला है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। रजत एक बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं वो शो में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। वो अपना ओपिनियन भी रखते हैं और हर किसी से रिश्ता भी। यही दो कारण हैं कि वो शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं।
रजत की खुली पोल
लेकिन अब उनकी ये ही दोनों क्वालिटी उनके लिए मुसीबत बनने वाली है। हाल ही में देखने को मिला है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के सामने रजत दलाल का असली चेहरा सामने आ गया है। बिग बॉस ने इन दोनों को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर रजत की एक क्लिप दिखाई जिसमें वो ईशा की बुराई कर रहे थे। एक तरफ रजत ईशा को अपनी बहन कहते हैं और उनकी पीठ पीछे उन्हीं की चुगलियां करते हैं।
क्या जेल जाएंगे रजत?
एक तरफ वो उनके ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो दूसरी तरफ बाकी लोगों के साथ मिलकर ईशा के ही ग्रुप को तोड़ने की बातें कर रहे हैं। रजत का ये दोगलापन अब नेशनल टीवी पर नजर आ गया है। बाकि कंटेस्टेंट्स भी उनकी कुछ हरकतें नोटिस कर चुके हैं। वहीं, अब जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है उसमें बिग बॉस विवियन की अग्नि परीक्षा ले रहे हैं। वो टाइम गॉड बनने के लिए काबिल क्यों हैं उन्हें ये साबित करना होगा। इसके लिए उन्हें 2 सदस्यों को जेल में डालना होगा। विवियन अपना फैसला सुनाने से पहले पूरे घर से उनकी राय लेंगे।
यह भी पढ़ें: DeepVeer समेत इन सेलिब्रिटी कपल्स की बच्चों के साथ है पहली दिवाली, दोगुनी हुई जिंदगी में रोशनी
घरवाले हुए रजत के खिलाफ
हैरानी तो इस बात की है कि न सिर्फ ईशा, बल्कि कई घरवालों के 2 नामों में से एक नाम रजत का ही है। श्रुतिका (Shrutika) भी रजत के खिलाफ खुलकर खड़ी हो गई हैं। वो रजत को इसलिए जेल में डाल रही हैं क्योंकि वो गेम को किसी मोड़ पर नहीं लेकर जा रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर ने भी रजत को ही जेल में डालने की बात की है। अब विवियन का फैसला भी रजत हो सकता है। उनका एक नाम तो श्रुतिका या चाहत होगा और दूसरा रजत।
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
17 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines