Bigg Boss में सबकी हिटलिस्ट पर क्यों आए Rajat Dalal? हर तरफ दोस्ती कहीं पड़ न जाए महंगी

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल आज सबके टारगेट पर आएंगे। उनको लेकर घर के कुछ सदस्य अब आवाज उठाएंगे और उनके रास्तों में मुश्किलें खड़ी कर देंगे।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब एक कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोई है जो अब सबको खटकने लगा है और हर कोई इस कंटेस्टेंट को शो पर अब टारगेट करने वाला है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। रजत एक बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं वो शो में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। वो अपना ओपिनियन भी रखते हैं और हर किसी से रिश्ता भी। यही दो कारण हैं कि वो शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं।

विज्ञापन

रजत की खुली पोल

लेकिन अब उनकी ये ही दोनों क्वालिटी उनके लिए मुसीबत बनने वाली है। हाल ही में देखने को मिला है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के सामने रजत दलाल का असली चेहरा सामने आ गया है। बिग बॉस ने इन दोनों को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर रजत की एक क्लिप दिखाई जिसमें वो ईशा की बुराई कर रहे थे। एक तरफ रजत ईशा को अपनी बहन कहते हैं और उनकी पीठ पीछे उन्हीं की चुगलियां करते हैं।

विज्ञापन

क्या जेल जाएंगे रजत?

एक तरफ वो उनके ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो दूसरी तरफ बाकी लोगों के साथ मिलकर ईशा के ही ग्रुप को तोड़ने की बातें कर रहे हैं। रजत का ये दोगलापन अब नेशनल टीवी पर नजर आ गया है। बाकि कंटेस्टेंट्स भी उनकी कुछ हरकतें नोटिस कर चुके हैं। वहीं, अब जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है उसमें बिग बॉस विवियन की अग्नि परीक्षा ले रहे हैं। वो टाइम गॉड बनने के लिए काबिल क्यों हैं उन्हें ये साबित करना होगा। इसके लिए उन्हें 2 सदस्यों को जेल में डालना होगा। विवियन अपना फैसला सुनाने से पहले पूरे घर से उनकी राय लेंगे।

विज्ञापन

घरवाले हुए रजत के खिलाफ  

हैरानी तो इस बात की है कि न सिर्फ ईशा, बल्कि कई घरवालों के 2 नामों में से एक नाम रजत का ही है। श्रुतिका (Shrutika) भी रजत के खिलाफ खुलकर खड़ी हो गई हैं। वो रजत को इसलिए जेल में डाल रही हैं क्योंकि वो गेम को किसी मोड़ पर नहीं लेकर जा रहे हैं।  शिल्पा शिरोडकर ने भी रजत को ही जेल में डालने की बात की है। अब विवियन का फैसला भी रजत हो सकता है। उनका एक नाम तो श्रुतिका या चाहत होगा और दूसरा रजत।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ