Vivian Dsena: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभी तक जो लोग एक-साथ दिखते थे अचानक उन्होंने बता दिया है कि कौन अपना और कौन पराया है। आखिरी एपिसोड में विवियन डीसेना को एक रियलिटी चेक मिला है। अब तक जो लोग विवियन डीसेना के दोस्त बने हुए थे कल उन सभी चेहरों से मुखौटे उठ गए हैं। एक ही टास्क में सभी घरवालों ने साबित कर दिया कि विवियन चाहे उनकी कितनी भी चिंता करें या फिर उन्हें अपनी प्लेट से निवाला निकालकर दे दें, लेकिन वो कभी भी अपनी फितरत बदल सकते हैं।
विवियन और दर्शकों को मिला रियलिटी चेक
आखिरी एपिसोड न सिर्फ विवियन के लिए शॉकिंग था बल्कि दर्शक भी सभी कंटेस्टेंट्स का बर्ताव देख शॉक्ड रह गए। दरअसल, एक टास्क था जिसमें विवियन और रजत दलाल (Rajat Dalal) आमने-सामने थे। बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को बताना था कि जो खूबी सलमान खान (Salman Khan) बता रहे हैं वो इन दोनों में से किस में मौजूद है? पहले तो टास्क ईमानदारी से चल रहा है जहां बाकी घरवाले इन दोनों को उनकी खूबी के हिसाब से सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही विवियन ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को सपोर्ट करना शुरू किया बिग बॉस का लगभग पूरा घर उनके खिलाफ हो गया।
विवियन को छोड़ घरवालों ने रजत को किया सपोर्ट
विवियन के सपोर्ट में सिर्फ 4 लोग खड़े रहे। जिनमें ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे शामिल थे। इतना ही नहीं शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) तो लगातार टास्क के बीच भी विवियन के खिलाफ ही बात कर रही थीं कि उन्होंने तब क्यों कुछ नहीं कहा जब अविनाश उनके साथ बदतमीजी कर रहे थे? वो बार-बार इसी मुद्दे को उठाती रहीं और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने भी अपना असली रंग दिखा दिया। करण और विवियन तो पुराने दोस्त हैं बावजूद इसके वो उनके खिलाफ खुलकर खड़े दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: मां का आखिरी मैसेज नहीं देख पाए थे Kichcha Sudeep, बोले- ‘शूटिंग पर जाने से पहले कसकर लगाया था गले’
दोस्त ने भी दिया धोखा
करण ने विवियन को टास्क में बातों-बातों में फंसाने की कोशिश भी की। जो टास्क विवियन आसानी से जीतकर पावर्स हासिल कर सकते थे जो ग्रुपिज्म के चक्कर में वो चुटकियों में हार गए। लोगों ने विवियन के अविनाश की साइड लेते ही रजत को वोट देना शुरू कर दिया। ये टास्क देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सभी ने विवियन को दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया हो। करण ने तो ये भी कहा कि विवियन से सभी लोग डरते हैं और इसलिए उनसे कुछ कह नहीं पाते। हालांकि, अब विवियन की आंखें भी खुल गई हैं और अब वो क्या करेंगे ये देखना मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
38 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines