Bigg Boss 18 Contestants Reunion: बिग बॉस के किसी भी सीजन के बाद कंटेस्टेंट्स के रियूनियन के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स आखिर कब एक दूसरे से मिलेंगे, ये देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड रहती है। हाल ही में एक बार फिर बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स का रियूनियन देखने को मिला। मौका था सारा आरफीन खान और आरफीन खान की शादी की सालगिरह। इस दौरान बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स साथ नजर आए।
रियूनियन के वीडियोज हो रहे वायरल
बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ने मिलकर गोवा में सारा आरफीन खान और उनके पति आरफीन खान की वेडिंग एनिवर्सरी मनाईं। इस दौरान तजिंदर सिंह बग्गा, एलिस कौशिक, नायरा बनर्जी, एडिन रोज एक साथ नजर आए। सभी ने मिलकर सारा और आरफीन का ये दिन खास बना दिया। गोवा ने सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की है जिनके वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस दौरान एडिन रोज और एलिस कौशिक ने भी एक साथ सेल्फी लिए। सभी ने ग्रुप सेल्फी भी ली। गोवा से अब इस रियूनियन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सारा और आरफीन ने सभी के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की है।
ये कंटेस्टेंट्स नहीं आए नजर!
हालांकि इस दौरान बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी थे जो नदारद दिखे। इस पार्टी में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, मुस्कान बामने, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग नजर नहीं आए।
हालांकि बिग बॉस खत्म होने के बाद किसी भी कंटेस्टेंट में कोई गिला-शिकवा नहीं दिख रहा है। करणवीर और विवियन को छोड़ दें तो बाकी सारे कंटेस्टेंट्स ही एक दूसरे से या तो मिल रहे हैं या फिर लगातार कॉल पर टच में हैं।
कब-कब हुआ रियूनियन?
इससे पहले नायरा बनर्जी के दौरान ईशा सिंह और एलिस का रियूनियन देखने को मिला था। करणवीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर भी एक साथ पार्टी करते हुए दिखाई दिए थे। बिग बॉस खत्म होने के तुरंत बाद विवियन की वाइफ ने उनके लिए पार्टी दी थी। उसमें भी करणवीर मेहरा के ग्रुप को छोड़कर बाकी लगभग सभी कंटेस्टेंट्स ही नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya एक्ट्रेस ने अनाउंस किया बेटी का नाम, लोगों को क्यों आई Deepika Padukone की याद?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines