Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब अपने अंतिम पड़ाव में हैं। शो का फिनाले काफी नजदीक है, ऐसे में कुछ कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा भी अब सामने आ रहा है। जो कंटेस्टेंट्स अब तक लग रहा था कि शो में ज्यादा कुछ करते हुए नजर नहीं आ रहे वो अचानक गेम में काफी एक्टिव हो गए हैं। आखिर कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स चलिए आपको बताते हैं।
शिल्पा शिरोडकर
सबसे पहले बात करते हैं सबसे दिग्गज कंटेस्टेंट्स यानी सबसे ज्यादा उम्र वाली कंटेस्टेंट की, बात करते हैं शिल्पा शिरोडकर की। जो अब तक विवियन डीसेना के खिलाफ ना तो कुछ खुलकर बोल रही थीं और ना ही उनके खिलाफ कोई एक्शन करते हुए नजर आई थीं। लेकिन अब शिल्पा ने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं और वो खुलकर अपना गेम खेल रही हैं। वो सही को सही और गलत को गलत कह रही हैं।
चुम दरांग
चुम दंराग एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो अब शो के टॉप 5 की सबसे मजबूत दावेदार कही जा रही है, लेकिन यही सवाल अगर 1 महीने पहले किया जाता तो चुम के एविक्शन से बचने के भी लाले पड़े हुए थे। चुम उस वक्त ना तो किसी मुद्दे पर ज्यादा बोलते हुए दिखाई दे रही थीं और ना ही किसी भी बात के लिए कोई स्टैंड ले रही थीं।
श्रुतिका अर्जुन
शुरुआत में श्रुतिका काफी एंटरटेनिंग और चुलबुली लग रही थीं। उनके पास रोने के लिए कम और हंसने के ज्यादा मौके होते थे। श्रुतिका लगातार अपने मजाकिया अंदाज से सभी को हंसाते हुए भी दिखाई दे रही थीं लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनके गेम में भी काफी बदलाव आ गए हैं और अब श्रुतिका भी काफी सीरियस हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Digvijay Rathee ने किए 3 खुलासे, बताई अपनी सबसे बड़ी गलती
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines