Bigg Boss 18 Contestants Ranking: ‘बिग बॉस 18‘ में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। शो में किस घरवाले का कितना योगदान है, यह फैंस कई बार डिसाइड कर चुके हैं। बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को रैंकिंग देने का मौका खुद बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा और आरफीन खान को दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सभी घरवालों को 1 से लेकर 13 नंबर तक की रैंकिंग दी।
इस रैंकिंग में रजत दलाल को पहला नंबर मिला जबकि मुस्कान बामने को सबसे आखिर में रखा गया। खैर अविनाश और आरफीन की इस रैंकिंग से आप कितने सहमत हैं? वहीं दर्शकों ने रैंकिंग प्रक्रिया पर अपना ओपिनियन शेयर किया है।
घरवालों को दी गई रैंकिंग
बता दें कि पहले बिग बॉस ने सभी घरवालों से कहा था कि शो में अपने योगदान को देखते हुए वो खुद को क्या नंबर देना चाहते हैं। जब कंटेस्टेंट्स इस कार्य में सफल नहीं हो सके तक यह जिम्मेदारी अविनाश मिश्रा और आरफीन खान को दी गई। इस दौरान दोनों ने रजत दलाल को पहले नंबर पर रखा जबकि विवियन डीसेना को दूसरे नंबर पर रखा। तीसरे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर, चौथे नंबर पर सारा, पांचवें नंबर पर ईशा सिंह को रखा।
इसके बाद छठे नंबर की रैंकिंग के लिए अविनाश ने एलिस का नाम लिया जबकि श्रुतिका के लिए आरफीन ने आवाज उठाई। आपसी सहमति से छठे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन का नाम फाइनल किया गया, जबकि सातवें नंबर पर एलिस कौशिक को रखा गया। आठवें नंबर पर करणवीर मेहरा, नौवें नंबर पर चाहत पांडे, दसवें नंबर पर चुम दरांग, ग्यारह नंबर पर शहजादा धामी, बारह नंबर पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा और तेरह नंबर को मुस्कान बामने को रखा।
यूजर्स की क्या है रैंकिंग?
बता दें कि अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा की रैंकिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे लिए विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे टॉप 3 रैंकिंग में हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि विवियन को टॉप पर होना चाहिए। करणवीर भी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘करणवीर और चाहत शो में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली ट्रॉफी डिजर्व करते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रजत दलाल और करणवीर मेहरा टॉप हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने घरवालों को आपसी सहमति नहीं बनने पर भी ट्रोल किया।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines